शमशाबाद फर्रुखाबाद 24 मई 2022 तूफानी हवाओ के मध्य जलता दीपक गिरने से घर में लगी आग शोला बनी। घर गृहस्ती का सारा सामान जलकर खाक नगदी सहित हजारो का नुकसान आगजनी की घटना की सूचना के बाद घर परिबार में कोहराम पूर्व नगर पंचायत विजय गुप्ता क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके पर पूर्ब चेयरमैन ने शोक संवेदनाये जताकर पीड़ित परिबार को राहत सामग्री प्रदान की जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अचानक शाम के बक्त तूफानी हवाये चलने लगी जिससे एक घर में जलता हुआ दीपक गिर जाने के कारण आग लग गई इस आगजनी की घटना में घर गृहस्ती का सारा सामान जलकर खाक हो गया वही गरीब के घर में रखी 15 सो रुपए की नगदी भी जलकर खाक हो गई शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ब
पलिया निवासी संगीता पत्नी धर्मेंद्र कुमार के घर उस वक्त आग लग गई जब शाम के वक्त घर परिवार के सदस्य खाने पीने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान तेज हवाओं का झोंका आने से घर में जल रहा दीपक गिर गया जिससे आग लग गई घर परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते जब तक हवाओं के जोर से आग शोला बन गई आग लगने की सूचना पर घर परिवार में कोहराम मच गया आनन-फानन में घर परिवार के सदस्यों ने भाग कर जान बचाई जिस वक्त घर में आग जल रही थी उस वक्त पीड़ित महिला आग बुझाने के लिए जोर-जोर से चिल्ला कर मदद की गुहार कर रही थी वही जब आश पास मोहल्ले के लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो सभी लोग मौके की ओर भाग खड़े हुए आग तब तक भयंकर रूप धारण कर चुकी थी और धीरे-धीरे सब को जलाकर राख कर रही थी वही घर ग्रस्थी जल्दी देख महिला बिलक बिलक कर आग बुझाने की गुहार कर रही थी। आसपास मोहल्ले के लोगों ने समरसेबल हैंडपंप आदि चलाकर घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद आगजनी की घटना पर काबू पाया इस दौरान महिला की गाढ़ी कमाई से तैयार किया गया सारा सामान जलकर राख हो गया था ना खाने को राशन बचा था ना बच्चों के पहनने के लिए कपड़े यहां तक कि सोने के लिए बिस्तर चारपाई कुछ भी नहीं बचा था सब कुछ जलकर राख हो गया था महिला की गाड़ी के 15 सो रुपए के अलावा सोने-चांदी के जेवरातो में सोने की झुमकी चांदी की तोड़िया सोने की बेसर सब कुछ जलकर राख हो चुका था घटना की सूचना पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता तथा क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे जहां मामले की जानकारी के बाद पीड़ित महिला के आंसू पहुंचते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा राशन उपलब्ध कराया गया साथ ही शासन स्तर से मिलने बाली आर्थिक सहायता दिलाये जाने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजकर शासन से मिलने वाली सहायता दिलाये का आश्वासन दिया बताया गया है पीड़ित महिला गरीब परिवार से और उसका पति धर्मेंद्र कुमार जो धार्मिक कार्यक्रम जागरण के कार्यक्रम में वाद्य यंत्र के सहारे रोजी रोटी चलाता है घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था और वह धार्मिक कार्यक्रम जागरण में भाग लेने बेवर गया था हालांकि इस आगजनी की घटना के बाद जहां एक ओर पीड़ित परिवार के सदस्यों में मायूसियों का आलम देखा गया वहीं जले आशियाने को देखकर महिला का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था उसका कहना था इस आगजनी की घटना में उसका दो वक्त का निवाला भी नहीं बचा बही मां के करुण रुदन को सुनकर बच्चे भी इस अप्राकृतिक घटना के कहर पर आंसू बहा रहे थे वही छोटे छोटे बच्चों के साथ मां के आंसुओं को देखकर मोहल्ले के लोगों की भी आंखें भी नम हो रही थी।
शमशाबाद से संवाददाता मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct