Shamshabad news–जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे को रुकवाने की दिव्यांग महिला ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Shamshabad news-शमशाबाद / फर्रुखाबाद  दिव्यांग दंपति की जमीन पर निर्माण सामग्री डालकर जबरन कब्जे की कोशिश । विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी पुस्तैनी जमीन पर कर रहा कब्जा, विरोध करने पर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। कभी भी किसी भी वक्त जान माल का खतरा हो सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा निवासी कुशुमा देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह ने इसी गांव के निवासी आसिफ पुत्र यासीन, जान मोहम्मद ,अली मोहम्मद, छोटे खा पुत्र सूबेदार तथा निजामुद्दीन पुत्र छोटे सहित पांच लोगों के खिलाफ जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र देकर कहा कि गांव में उसकी पुस्तैनी जमीन है। महिला और उसका पति भी दिव्यांग है। आरोप है कि उसकी जमीन पर कब्जा करने के लिए तरह-तरह से योजना बनाई जा रही हैं। बीते दिवस आरोपियों द्वारा उसकी खाली पड़ी जमीन पर निर्माण सामग्री डालकर कब्जे की कोशिश की । जब पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए । यहां तक की धमकी देते हुए कहा कि बो जमीन अब उसकी है और लेकर रहेंगे। आरोपी दिव्यांग दंपति को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
दबंगो की दबंगई से घबराई दिव्यांग महिला ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र देकर दबंग आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। उधर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता से लेकर शमशाबाद थाना पुलिस को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के आदेश दिए। देखना है शमसाबाद पुलिस दबंगों के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है या फिर पीड़ित दिव्यांग महिला को न्याय के लिए इसी तरह भटकना पड़ेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes