घर के पीछे मिला शव, हत्या की आशंका

Picsart 22 06 22 14 22 35 841

नवाबगंज से भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

नवाबगंज /फर्रुखाबाद 22 जून 2022
थाना क्षेत्र नवाबगंज के गांव मिलिकिया मजरा पहाड़पुर निवासी लालाराम के 32 वर्षीय पुत्र दान सिंह का शव आज अपने ही मकान के पीछे पड़ा मिला। संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के बाद घर के बिल्कुल पास में पड़े मिले शब को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष नवाबगंज सत्य प्रकाश को मृतक के परिजनों द्वारा दी गई ।सूचना पाते ही पुलिस बल गांव पहुंचा। जहां उसने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से बातचीत की। मृतक के पिता लालाराम के अनुसार उसका बेटा पिछले दिन दावत खाने गया था और वहां से लौटने के बाद सीधे छत पर जाकर लेट गया। जब आज सुबह देर तक नहीं उठा तो छत पर जाकर देखा। वहां दान सिंह नहीं था। इधर-उधर देखने पर उसका शव घर के पीछे पड़ा मिला। मृतक के पिता ने अपने बेटे की अज्ञात लोगों पर हत्या करने की आशंका व्यक्त कर शव छत से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। उधर घटना के साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। मृतक अपने पीछे रोती बिलखती पत्नी रामकन्या तथा 2 पुत्र सनी, अंकुल तथा बेटी पूनम सहित सभी परिवार को छोड़कर हमेशा के लिए इस दुनिया से चला गया। हत्या हुई या मौत किसी अन्य कारण बस हुई । इसका सही पता तो फिलहाल नहीं चल सका । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes