Kampil news-कई बर्षों से बंद पड़े ट्यूबवेल के बिल को जीरो करने के नाम पर लिए 01 लाख नकद – रसीद दी 25,400 रु० की
कंपिल / फर्रुखाबाद 30 मई 2024
उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के मामले में वैसे भी विद्युत विभाग चर्चा में रहता है ।लेकिन नया मामला विद्युत वितरण उपकेंद्र कंपिल का एक बार फिर सामने आया । इस उप केंद्र के पास में स्थित गांव निजामुद्दीनपुर (स्थानी नाम – नागा सैय्यद ) निवासी सदादयाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 सालों से उसका विद्युत ट्यूबवेल बंद पड़ा है । लेकिन इसी बीच उसके पास₹6,00,000 का बकाया नोटिस भिजवाकर उससे ठगी की गई हैl उसने बताया कि नोटिस के बाद उससे कहा गया कि वह एक लाख का इंतजाम करके भिजवा देl तो उसका बिल जीरो दर्शाकर मामला समाप्त करा दिया जाएगा । सदादयाल ने बताया कि इस पर उसने अपने नाती रंजीत को ₹1,00,000 देकर वहां भेजा । आरोप है कि पूरे ₹1,00,000 गिन कर ले लिए ।लेकिन रसीद केबल 25,400 रु० की ही उसे दी गई । शेष बचे 74,600 रु० का ना तो हिसाब दिया और ना ही रुपए वापस किए । यह रुपए विद्युत विभाग के उस अधिकारी ने हड़प लिए जिसने बिल जीरो करने के नाम पर रूपयों की ठगी की है । जब यह मामला चर्चा का विषय बना तो वहां पहुंचे कुछ मीडिया वालों ने उपकेंद्र पर तैनात sso से जानकारी करने का प्रयास किया । एसएसओ सोमरत्न गौतम ने स्पष्ट कहा कि रुपए लेकर रंजीत आया था और रुपए गिने भी गए ।आगे क्या हुआ इसकी उसे खास जानकारी नहीं है । मामला चर्चा में आते ही आरोपित अधिकारी ने इस प्रकरण को रफा दफा करने का प्रयास शुरू कर दिया । हालांकि इस आरोप – प्रत्यारोप की* द एंड टाइम्स न्यूज़* पुष्टि नहीं करता । किन्तु फिर भी इस तरह के मामले विद्युत विभाग द्वारा किए जाते रहे हैं – जो पहले से ही उजागर होते रहे हैं । तो फिर इस मामले की भी जांच सही ढंग से होने पर ही जानकारी मिल सकती है । लोगों का कहना है कि जब रुपए नहीं लिए तो इसी सब स्टेशन पर ड्यूटी करने वाला कर्मचारी रुपए गिनने की बात आखिर क्यों कहेगा । खैर जो भी हो मामला भ्रष्टाचार का है । तो जांच होनी ही चाहिए । बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है । इस सब स्टेशन पर काम करने वाले संविदा कर्मचारी तथा यहीं के अधिकारियों के मामले पहले भी चर्चा में रहे हैं । आरोप है लग रहे हैं कि किसी का कनेक्शन काटने और जोड़ने के नाम पर तो किसी उपभोक्ता पर रेड डलवाने के नाम पर दबाव बनाकर सौदेबाजी करके उपभोक्ताओं से हजारों रुपए हर महीने कमाने का धंधा पिछले लंबे समय से लगातार होता चला आ रहा है । वैसे तो यहां नियुक्त कर्मचारी यहां के एक अधिकारी पर जातिवाद से लेकर और भी आरोप लगा रहे हैं । लेकिन इनमें कितनी सच्चाई है । कुछ कहा नहीं जा सकता – फिर भी इन तमाम मामलों की जांच कर पर्दाफाश करने की क्षेत्रीय लोग मांग कर रहे हैं।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug