मिलावट खोरी रोकने के लिए एक सप्ताह तक लगातार चलेगा चेकिंग अभियान

Picsart 22 10 18 19 29 52 892 jpg

फर्रुखाबाद 18 अक्टूबर 2022
अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में खाद्य पदार्थ विक्रेता तथा खाद्य वस्तुएं बनाने वाले मिलावट खोरी करने से बाज नहीं आते। जन स्वास्थ्य को देखते हुए जिलाधिकारी ने खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर उनकी गुणवत्ता जांचने के लिए आदेश जारी किया है । इसके अनुपालन के लिए सहायक आयुक्त खाद्य सैयद शाहनवाज हैदर आबिदी(द्वितीय) के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के कार्यान्वयन में सुरक्षाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा व डा0 शैलेन्द्र रावत एवं आशीष कुमार वर्मा की टीम ने कई जगह छापे मारकर 05 कुंटल से अधिक सरसो के तेल को सीज कर दिया। विभाग की बड़ी कार्यवाही से तेल विक्रेताओं में हड़कंप मचा है। टीम ने लिंजीगंज में प्रांजुल गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता की दुकान से नमूना लिया। इसके बाद 568 किलो ग्राम सरसों का तेल सीज करके खाद्य कारोबार कर्ता की अभिरक्षा में रख दिया। इसके साथ ही टीम ने घुमना बाजार में शिवसिंह के यहां से घी का नमूना भरा, मसेनी चौराहा स्थित अनिल कुमार प्रजापति की दुकान से छेने की मिठाई का सैम्पल लिया। नेहरु रोड बाजार से अनिल कुमार पुत्र अशोक गुप्ता के यहां से पनीर का सैम्पल , भगुआ नगला कैंट रोड स्थित अजय चौरसिया की दुकान से बेसन का नमूना लिया। टीम ने घुमना बाजार पर दूध फेरी विक्रेता शैलेन्द्र कटियार से दूध का सैंपल सैंपल लिया । व्यापक रुप से छापामार कार्यवाही कर लिए जा रहे नमूनों से खाद्य विक्रेताओं में हड़कंप जैसी स्थिति बन गई है। जबकि यह अभियान जिला मुख्यालय से लेकर पूरे जनपद में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा। अभियान के रूप में भरे जा रहे सैंपल दीपावली जैसे त्योहार पर अखाद्य पदार्थों की मिलावट खोरी करके खाद्य वस्तुएं बेचने से रोकने के लिए चलाया जा रहा है ।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes