– हथियारबंद बदमाशों की करतूत का मामला काफी देर तक दो थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद में उलझा रहा
शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 7 जुलाई 2022
बाइक सवार हथियारबंद लुटेरों द्वारा दिनदहाड़े की गई लूट की घटना से लोगों में सनसनी युक्त भय का माहौल दिखाई दे रहा है। जिस स्थान पर यह वारदात आज दिन के उजाले में हुई है ।यह स्थान ऐसे कामों के लिए पहले से ही संवेदनशील रहा है ।क्योंकि यह जगह कोतवाली कायमगंज तथा थाना शमशाबाद का सीमावर्ती इलाका है। किसी भी वारदात के बाद हमेशा यहां दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद खड़ा हो जाता है। जिससे अपराध करने वाले अपराधी को जहां एक ओर भागने का मौका मिल जाता है, तो वहीं दूसरी ओर पीड़ित घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए काफी समय तक परेशान बना रहता है। ऐसा ही आज भी हुआ ।कायमगंज तथा शमशाबाद पुलिस सीमा क्षेत्र के विवाद में उलझी रही और अंत में घटनास्थल थाना शमशाबाद क्षेत्र का निकला।

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते एसओजी प्रभारी तथा पुलिस बल
मामला आज दिन गुरुवार समय दिन के 2:00 बजे का बताया जा रहा है। घटनाक्रम के अनुसार थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव लाडपुर दोयम निवासी आशा बहू शीतला देवी पत्नी रमेश बाबू अपने ही परिवार की प्रसूता रोली पत्नी रविंद्र जिसने कुछ दिन पहले ही सीएससी कायमगंज में एक बच्चे को जन्म दिया था। उसी का जन्म प्रमाण पत्र लेने रोली के देवर धर्मेंद्र के साथ बाइक से कायमगंज अस्पताल गई थी ।बह जब कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित पुलिया झन्ना खार के पास पहुंची। वहां से थोड़ा आगे बढ़ते ही लालू गंगवार फार्म हाउस के सामने काले रंग की अपाचे बाइक सवार हथियारबंद लुटेरों ने जो पहले से उसका पीछा कर रहे थे ,नेओवरटेक करके रोक लिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती। बदमाश ने झपट्टा मारकर आशा बहू शीतला देवी के कानों से सोने के कुंडल छीन लिए । जिसका आशा बहू ने हिम्मत करके विरोध किया, तो बदमाश के साथी ने तमंचा निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। गन पॉइंट पर हुई लूट से पीड़ित घबरा गए और मौका पाते ही अपाचे बाइक सवार लुटेरे वहां से भाग गए। ग्रामीणों के अनुसार लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे लहरा मार्ग की ओर तमंचा लहराते हुए आराम से चले गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना थाना शमशाबाद तथा कोतवाली कायमगंज पुलिस को दी गई । दोनों थानों की पुलिस कुछ देर के बाद घटनास्थल पर पहुंची । घटनास्थल एक दूसरे के थाना क्षेत्र में होना बता कर पुलिस अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ती नजर आ रही थी। लेकिन अंत में घटनास्थल थाना शमशाबाद क्षेत्र ही निकला। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पेशेवर बाइक सवार लुटेरे थोड़े -थोड़े समय के अंतर से लूट की घटना को इस क्षेत्र में अंजाम देते रहे हैं। लेकिन आज तक पुलिस न जाने क्यों लुटेरों को पकड़ने तथा घटना का खुलासा कर पाने में कामयाब नहीं हो सकी । शायद इसी का नतीजा है की आज फिर एक बार हथियारबंद बाइक सवार लुटेरों ने गन पॉइंट पर आशा बहू को लूट कर अपने बुलंद हौसलों का परिचय दे दिया है।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सावधान! इस गली में बिछा है ‘मौत का जाल’, शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, एक साल में दूसरी गौवंश की मौत
Farrukhabad news –अंबेडकर नगर में करंट की चपेट में आने से सांड की तड़प-तड़प कर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘एक्शन’: विवाहिता शिवानी के कत्ल का मुख्य आरोपी पति दबोचा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर में हुई विवाहिता शिवानी की नृशंस हत्या के मामले में[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अबीर-गुलाल की खुशबू में घुला किसान एकता का रंग, होली मिलन में गूंजे भाईचारे के स्वर
KAIMGANJ NEWS –भारतीय किसान मजदूर यूनियन के समारोह में किसानों ने गले मिलकर दी बधाई,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच
Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर
KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा[...]
Mar
World News
world news लेबनान में इस्राइल का ‘खौफनाक’ वार: आसमान से बरसी रसायनिक आग, हड्डियों तक को गला देने वाला केमिकल इस्तेमाल!
World news–ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की[...]
Mar