Farrukhabad news -दलित प्रधान के बेटे ने मंच से उठाए गंभीर सवाल • विद्यालय प्रशासन पर जातिवादी मानसिकता का आरोप • माइक छीने जाने से बढ़ा विवाद, अधिकारियों ने जांच का दिया आश्वासन
कमालगंज /फर्रुखाबाद
जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज
ब्लॉक संसाधन केंद्र ( वीआरसी ) पर आयोजित प्रधानों व शिक्षकों की बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब एक ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि ने मंच से विद्यालय प्रशासन पर भेदभाव के गंभीर आरोप लगा दिए। युवक ने कहा कि उसकी 65 वर्षीय मां, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं, को कभी भी विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय पर्वों के झंडारोहण कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। उसका आरोप था कि जानबूझकर सूचना नहीं दी जाती, जिससे प्रधान को कार्यक्रम से दूर रखा जाता है।
उसने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना परिहार पर जातिवादी मानसिकता से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे विद्यालय परिसर में प्रवेश तक नहीं करने दिया जाता और पानी पीने तक से रोका जाता है।
युवक ने यह भी कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन और बैठकों की जानकारी भी प्रधान को नहीं दी जाती, जो जनप्रतिनिधि की अनदेखी का स्पष्ट उदाहरण है। मंच से बोलते समय युवक के हाथ से माइक छीन लिया गया, जिससे बैठक में हलचल मच गई। बाद में एक अन्य प्रधान के हस्तक्षेप से युवक को दोबारा माइक दिया गया और उसने अपनी बात पूरी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने शिकायत सुनकर जांच और समाधान का आश्वासन दिया। घटना के बाद बैठक में काफी देर तक इस मुद्दे पर चर्चा होती रही। किन्त कुल मिलाकर, यह मामला जनप्रतिनिधियों के सम्मान और सामाजिक भेदभाव जैसे गंभीर सवाल खड़े कर गया है।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव (फर्रु० )

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बदलते मौसम में समर्पण समिति के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से मिली लोगों को राहत,180 मरीजों को मिला उपचार
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद, 17 मार्च 2026 बदलते मौसम के बीच जहां खांसी, जुकाम[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सी०डी० रेशियो कम होने पर डीएम सख्त, बैंकों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
Farrukhabad news -सरकारी योजनाओं में ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर भी उठे सवाल, सुधार[...]
Mar
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow Uttar Pradesh news उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
Lucknow Uttar Pradesh news लखनऊ / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) उत्तर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कमालगंज बैठक में भेदभाव के आरोप से हंगामा, दलित प्रधान को झंडारोहण में नहीं बुलाने का आरोप
Farrukhabad news -दलित प्रधान के बेटे ने मंच से उठाए गंभीर सवाल • विद्यालय प्रशासन[...]
Mar
World News
world news 17 दिन की जंग बेनतीजा: ईरान को झुका नहीं पाया अमेरिका, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
World news -हवाई हमलों के बावजूद कायम है तेहरान की ताकत, समुद्री मोर्चे पर टकराव[...]
Mar
DELHI NEWS
Delhi news काबुल में भीषण हवाई हमला: 400 से अधिक की मौत, 250+ घायल; पाकिस्तान–अफगानिस्तान में बढ़ा तनाव
Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- ( द एंड टाइम्स न्यूज ) अफगानिस्तान की[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गरीब द्वारा खरीदी जमीन पर दबंगों ने किया अबैध कब्जा, न्याय के लिए जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंचा पीड़ित की पीड़ा बताने महासंघ
KAIMGANJ NEWS – दलित परिवार की जमीन पर कथित दबंगों का कब्जा, प्रशासन की चुप्पी[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 लागू: – फर्रुखाबाद में ग्रामीण बस सेवा शुरू करने का मौका, 28 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन”
Farrukhabad news-15 से28 सीटों वाली बसों से गांवों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से[...]
Mar