kampil Farrukhabad news –बैंक से नहीं मिला पेमेन्ट खाता धारकों ने काटा हंगामा

Picsart 24 02 18 07 34 14 250

Kampil Farrukhabad news- मामला बैंक आफ इंडिया शाखा कंपिल का ,6 दिन से बैंक में नहीं है कैश ,बैंक गेट बोर्ड पर लिखा नो कैश
कंपिल / फर्रूखाबाद18 फरबरी2024
बैंक ऑफ इंडिया कंपिल में कैश खत्म हो जाने से खाता धारकों को पिछले 6 दिन से भुगतान नहीं मिल पा रहा है । भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे ग्राहक परेशान हो रहे हैं । हालांकि कैश उपलब्ध न होने की लिखित जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है ।

IMG 20240129 WA0137

ऐशी स्थिति में परेशान ग्राहको ने जमकर हंगामा किया ।
रोज की भांति आज शनिवार को भी बैंक ऑफ इंडिया कंपिल शाखा में दोपहर बाद तक काउंटर कर्मचारी विहीन रहे। सुबह से लाइन में लगे बैंक उपभोक्ताओं को जब दोपहर बाद भी भुगतान नहीं मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं ने बैंक के बड़े अफसरों से भी शिकायत की लेकिन नतीजा सिफर रहा। आखिर में मायूस उपभोक्ता अपने घर लौट गए। बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बीते छः दिन से कैश न होने के कारण दूर-दूर से आए उपभोक्ता बैरंग लौट रहे है। इनमें से ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें कैश की सख्त जरूरत ह। कैश न होने की सूचना बैंक के बाहर चस्पा कर दी गई है। कुछ उपभोक्ताओं ने बैंक प्रशासन पर आरोप लगाया कि अपनी बात कहने पर उन्हें पुलिस की धमकी दी जाती है। दिनभर यहां पर भारी भीड़ जमा रहने से कैश निकालने को लेकर लोगों में अफरातफरी रही। बैंक के ग्राहक राकेश, अफजल, घनश्याम, विवेक सिंह, लौंगश्री, मेवाराम, नरेश कुमार, विमल, ममता रानी, सविता रानी का कहना है कि उनके घर में सब्जी के लिए रुपए नहीं है। आटा भी दुकानदार से उधार में खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। शाखा प्रबंधक अमित कुमार यादव से कैश के बारे में पूछा तो उन्होंने अपना मोबाइल फोन बैंक के कर्मचारी अजीत को दे दिया। अजीत ने बताया कैश ऊपर से नहीं आ रहा है। लगभग पूरा सप्ताह बीत रहा है और कैश न होने से ग्राहकों को तो परेशानी हो ही रही है लेकिन बैंक के जिम्मेदार आखिर क्या कर रहे हैं । क्या यही है बैंक का उपभोक्ता हित का नियम , इतना ही नहीं कोई कैश होने के बारे में सही जानकारी भी नहीं दे पा रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes