पत्नी से विवाद होने पर पति काली नदी में कूदा

IMG 20221015 WA0050

पत्नी से विवाद होने पर पति काली नदी में कूदा
मोहम्मदाबाद /,फर्रुखाबाद 15 अक्टूबर 2022 करवा चौथ पर पत्नी से विवाद के बाद व्यापारी ने नदी में छलांग लगा दी । राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से नदी में रस्सी डालकर व्यापारी की तलाश की। परंतु सफलता हाथ न लगी,। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहोरीकपुर निवासी राम प्रकाश मिश्रा के पुत्र 28 वर्षीय ऋषभ उर्फ गोपाल मिश्रा की मुरहास कन्हैया पर हार्डवेयर की दुकान है। उसकी डेढ़ वर्ष पहले शहर कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला कादरी गेट की रहने वाली शिवा द्विवेदी से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही विवाद शुरू होने लगा। पति से विवाद होने की वजह से शिवा द्विवेदी ज्यादातर मायके में रहती थी। डेढ़ माह पहले वह ससुराल पहुंची। करवा चौथ की रात को शिवा और ऋषभ में कहासुनी हो गई ।आज सुबह लगभग 9:00 बजे ऋषभ स्कूटी से काली नदी के पुल पर पहुंचा। स्कूटी पुल पर खडी करने के बाद वह काली नदी में कूद गया । यह देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। फिर राहगीरों ने मदनपुर चौकी को सूचना दी । पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। नदी के तट पर खड़े ऋषभ के पिता राम प्रकाश उर्फ वीरू मिश्रा, बहन शीतल का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था । ऋषभ अपने माता-पिता की संतानों में अकेला ही बेटा था । अभी लगभग 3 माह पहले उसकी पत्नी ने आरुष नाम के एक बेटे को जन्म दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ऋषभ की तलाश में काली नदी में जाल डलवा कर तथा गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है ।
रिपोर्टर= दीपक यादव ,कमालगंज [फर्रुखाबाद]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes