KAIMGANJ NEWS- राजनैतिक रंजिश में घटित घटना से क्षेत्र में आक्रोश
कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 जून2024
भाजपा को वोट न देने की रंजिश में भाजपा समर्थक दबंगों ने गरीब दंपत्ति को मारपीट कर घायल कर दियाl बेलगाम होती कानून व्यवस्था का यह मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मऊ रशीदाबाद के मोहल्ला कोट पहाड़ी का प्रकाश में आया है । यहां के निवासी प्रमोद कुमार शाक्य ने बताया कि उसकी पत्नी मिथिलेश अपने घर के दरवाजे पर बैठा थी । उसी समय गांव के ही पवन पुत्र नानिकराम तथा अमित व सुमित वहां आये और कहने लगे की तुम लोगों ने समाजवादी पार्टी को वोट दिया है। इस पर मिथिलेश कुमारी ने कहा कि हमारी मर्जी हम जहां चाहे वहां वोट करेंगे । इसके लिए हम स्वतंत्र हैं । इसी बात को लेकर आरोपियों ने महिला तथा उसके पति के साथ जमकर मारपीट की । भाजपा समर्थक दबंग के हमले से महिला के हाथों तथा सिर सहित शरीर के अन्य अंगों में भी काफी गंभीर चोटें आई हैं । पत्नी को पिटता हुआ देख पति बचाने आया तो दबंग उस पर भी हमलावर हो गए । उसे भी जमकर मारा पीटा । पीड़ित का कहना है कि जब यह लोग हम लोगों को मारपीट रहे थे । शोर शराबा सुनकर गांव के बहुत से लोग दौड़कर मौके पर आ गए । जिन्होंने किसी तरह हम लोगों को इनसे बचाया l वोट न देने की वजह से मारपीट में लहू लोहान हुए पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस को घटना के संबंध में लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है । पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने की बात कहते हुए घायल दंपत्ति को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए कायमगंज के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया । किंतु समाचार लिखे जाने तक इस सनसनीखेज वारदात के बाद भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी । वही इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आलोचना हो रही है । लोगों का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए । जिससे कि क्षेत्र में ऐशी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके l
व्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun