Farrukhabad news मिट्टी खनन में लगे तेज रफ्तार डंपर से कुचल कर बाइक सवार की हुई मौत

Picsart 24 11 29 18 52 15 542

Farrukhabad news – मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान , रोते – बिलखते परिजन पहुंचे मौके पर
फर्रुखाबाद 29 नवंबर 2024
यह दुखद घटना थाना क्षेत्र शमशाबाद की बताई जा रही है । जहां मिट्टी खनन कार्य में लगे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई । उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी । मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया । रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे । घटनास्थल से भाग रहे डंपर चालक को वहां आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के पहुंचने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस डंपर चालक तथा डंपर को हिरासत में ले थाने ले गई । वहीं मृतक की शिनाख्त हो जाने के बाद शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । यह दुखद घटना
शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर थमरई के पास घटित हुई । सूचना पर शमसाबाद थाना प्रभारी तरुन भदौरिया, उपनिराक्षक जितेन्द्र कुमार व उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की जेबों की तलाशी ली मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो पाई। इधर पुलिस डंपर व डंपर चालक को थाने ले आई। वहीं पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल है।
मृतक के चाचा अतर सिंह ने बताया कि मृतक का नाम रामवीर है। वह शमसाबाद क्षेत्र के गांव बराय जटपुरा का निवासी है। मृतक आज तहसील कायमगंज में जमीन के पट्टे के कागज लेने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन रास्ते में अवैध मिट्टी खनन कर रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। डंपर का पिछला पहिया बाइक सवार के सिर के ऊपर से निकल गया। बाइक सवार के सिर के चित्थडे उड़ गए। पुलिस के द्वारा मौत की जानकारी दी गई थी। मृतक रामवीर विवाहित था ।तीन बर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। मृतक अपने पीछे रोती बिलखती पत्नी शिवानी तथा ढाई बर्ष के बेट एवं 6 माह के मासूम बेटे सहित सभी को छोड़ कर हमेशा के लिए दुनियां से चला गया । परिवार की स्थिति तथा मासून बच्चों की परवरिश के लिए लोगों ने मृतक की विधवा को समुचित आर्थिक मदद देने की प्रशासन से अपील की है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes