Aligarh news मासूम अनुष्का के दिल के इलाज में मददगार बनी जन कल्याण समिति, तीन यूनिट रक्त का कराया इंतजाम

Picsart 26 08 24 13 16 54 919

Aligarh news अलीगढ़। हरदोई की सात वर्षीय मासूम अनुष्का इन दिनों जिंदगी की जंग लड़ रही है। दिल में सुराख होने के कारण वह जेएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन है। ऑपरेशन के लिए छह यूनिट रक्त की जरूरत थी, लेकिन हरदोई से आए परिवार के लिए सभी यूनिट का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा था। ऐसे संकट की घड़ी में जन कल्याण समिति बच्ची और उसके परिवार के लिए मददगार बनकर सामने आई और तत्काल तीन यूनिट रक्त की व्यवस्था कराकर उसके उपचार की राह आसान कर दी।

अनुष्का के ऑपरेशन के लिए छह यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। परिवार किसी तरह तीन यूनिट रक्त की व्यवस्था कर चुका था, लेकिन शेष तीन यूनिट का इंतजाम न होने से ऑपरेशन में देरी की स्थिति बन रही थी। सीटीवीएस विभाग के प्रोफेसर आजम हसीन और डॉ. शमायल रब्बानी ने इसकी जानकारी जन कल्याण समिति के सचिव मुजफ्फर इकबाल को दी।
जानकारी मिलते ही संस्था ने बिना देर किए पहल की। जन कल्याण समिति की टीम जेएन मेडिकल अस्पताल पहुंची और अनुष्का के ऑपरेशन के लिए तीन यूनिट रक्त का तत्काल इंतजाम कराया। रक्त की व्यवस्था होने के बाद बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली।
इस मानवीय पहल के लिए अनुष्का के परिजनों ने संस्था के पदाधिकारियों और रक्तदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में मिली यह मदद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
जन कल्याण समिति के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की मदद करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। संस्था के रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने वाले सभी लोगों के सहयोग से ऐसे जरूरतमंद मरीजों की मदद संभव हो पाती है।
इस दौरान अध्यक्ष इमरान खान, सचिव मुजफ्फर इकबाल, उपसचिव फरमान खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, बबलू राईन और नाजिम खान मौजूद रहे।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes