–मुफ़्ती मुहम्मद जफर अहमद कासमी : तैयारियां मुकम्मल, 26 जिलों के जमीयत के पदाधिकारी करेंगे शिर्कत, मेहमानों की आमद शुरू ।
शमसाबाद फर्रूखाबाद। 20 अगस्त 2022 जमीयत उलेमा वस्ती(मध्य) उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक समिति एवं कार्यकारिणी सदस्यों का एक महत्वपूर्ण जलसा आज दिनांक 21 अगस्त दिन रविवार प्रातः 10 बजे मदरसा जामिया अबूबक्र सिद्दीक़ मोहल्ला गढ़ी में मौलाना इस्लामुल हक़ अस्जद मियां क़ासमी कार्यकारी अध्यक्ष जमीयत उलेमा वस्ती उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित हो रहा है।
जमीयत उलेमा वस्ती(मध्य) उत्तर प्रदेश के महासचिव मुफ्ती ज़फर अहमद क़ासमी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जलसे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जलसे में 26 जिलों से तशरीफ ला रहे जमीयत उलेमा के पदाधिकारी शिर्कत करेंगे, मेहमानों की आमद शुरू हो गई है, बड़ी संख्या में लोगों के आने की सूचना है। आज के जलसे में जमीयत उलेमा वस्ती(मध्य) उत्तर प्रदेश के स्थायी अध्यक्ष का चुनाव और जमीयत उलेमा हिन्द के आधारभूत रचनात्मक कार्यां को व्यवस्थित करने पर विचार-विमर्श करने के साथ अन्य कामों जैसे जमीयत यूथ क्लब, जमीयत ओपेन स्कूल, मिल्लत फन्ड, दीनी तालीमी बोर्ड के तहत मकातिबे दीनिया(छोटी छोटी पाठशाला) की स्थापना और सद्भावना कार्यक्रमों के सम्बन्ध से मशवीरा करके ज़मीनी स्तर पर काम करने की कार्ययोजना तैयार की जायेगी। उन्होंने बताया कि जलसे में दिल्ली से तशरीफ ला रहे जमीयत उलेमा हिन्द के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी और जमीयत उलेमा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी मुख्य अतिथि के रूप में शिर्कत फरमायेंगे। मुफ्ती ज़फर अहमद क़ासमी ने बताया कि जमीयत उलेमा हिन्द आज भी अपने बुजुर्गां के बताये रास्ते पर चलते हुए पूरे देश में मुसलमानों के मार्गदर्शन के कर्तव्यों को पूरा कर रही है ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct