Farrukhabad news अनिकेत यादव की सूझबूझ से बचा बहुत बड़ा ट्रेन हादसा

IMG 20260209 WA0197

Farrukhabad news – युवक ने लाल कपड़े को एक डन्डे में बांध दिया ट्रेन पायलट को खतरे का संकेत – पायलट ने आपात ब्रेक लगा रोकी ट्रेन
– ओएचई का तार टूट कर रेल पटरी को छू रहा था जिससे निकल रहीं थीं चिनगारियाँ
फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद से छपरा जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस के साथ सोमवार दोपहर बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। फर्रुखाबाद जंक्शन और फतेहगढ़ स्टेशन के बीच मिशन कंपाउंड के पास 25 हजार वोल्ट की बिजली सप्लाई करने वाला ओएचई तार टूटकर रेलवे ट्रैक को छूने लगा, जिससे चिंगारियां निकलने लगीं और पटरी क्षतिग्रस्त होने लगी।

IMG 20260209 WA0196

पास के मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए लाल कपड़ा लहराकर ट्रेन को समय रहते रुकवा दिया और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।
➡️ 400 मीटर पहले रोकी गई ट्रेन
दोपहर 2:30 बजे फर्रुखाबाद स्टेशन से छपरा के लिए रवाना हुई 22 डिब्बों वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि 2:36 बजे लोको पायलट अयोध्या प्रसाद को पटरी पर कुछ युवक लाल कपड़ा दिखाते नजर आए। खतरे को भांपते हुए उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को घटनास्थल से लगभग 400 मीटर पहले रोक दिया।
➡️ पतंग फंसने से टूटा हाई वोल्टेज तार
युवकों ने बताया कि पतंग ओएचई तार में उलझकर गोल-गोल घूम रही थी। पतंग का हिस्सा तार से टकराने पर वह टूटकर नीचे लटक गया और पटरी को छूने लगा। इससे चिंगारियां निकलने लगीं और बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी।
➡️ अनिकेत यादव ने दिखाई बहादुरी
ट्रेन रोकने वाले युवक अनिकेत यादव ने बताया कि ट्रेन की आवाज सुनते ही उन्होंने पास खड़ी एक महिला से दुपट्टा लिया और डंडे में बांधकर लाल संकेत दिखाया। पहले ट्रेन धीमी हुई और फिर पूरी तरह रुक गई। उनकी इस सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
➡️ यात्रियों में मचा हड़कंप, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन
अचानक ब्रेक लगने से ट्रेन में बैठे यात्रियों को झटका लगा और कई यात्री नीचे उतर आए। यात्री आयुष कुमार ने बताया कि अचानक ट्रेन रुकने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं बबलू नामक यात्री ने कहा कि आगे तार टूटने की सूचना मिलने पर ट्रेन रोकी गई थी।
➡️ तीन घंटे बाद बहाल हुआ संचालन
सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। लटक रहे तार को ऊपर कर लाइन की मरम्मत की गई। करीब एक घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही, इसके बाद उसे लगभग एक किलोमीटर पीछे करके वापस फर्रुखाबाद स्टेशन लाया गया। ओएचई तार की मरम्मत के बाद शाम करीब 5:30 बजे ट्रेन को फिर से छपरा के लिए रवाना किया गया।
➡️ जांच के आदेश
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि पतंग तार में कैसे उलझी और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। स्थानीय लोगों और युवकों की सतर्कता से सैकड़ों यात्रियों की जान बचने पर उनकी सराहना की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news बेकाबू हालात: आरोपी की गिरफ्तारी को पहुँची पुलिस पर हमला, बिना वारंट कार्रवाई पर उठा विवाद

Uttar Pradesh news सुल्तानपुर / उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज

KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!

KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा[...]

DELHI NEWS

Delhi news प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा: XP100 पेट्रोल ₹160 लीटर, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में भी बढ़ोतरी

Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) देश की प्रमुख तेल विपणन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत

Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes