Farrukhabad news होम्योपैथी में भी है लीवर का इलाज डॉ सुरेंद

IMG 20230419 WA0009

Farrukhabad news–लीवर का दुश्मन शराब ही नहीं खराब जीवन शैली भी : डॉ दलवीर सिंह

फर्रुखाबाद 19 अप्रैल 2023

यकृत (लीवर) का दुश्मन सिर्फ शराब नहीं है, खराब जीवनशैली और जंक फूड भी इसका एक प्रमुख कारण है। यह कहना है गैर संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का। डॉ सिंह ने बताया कि लीवर शरीर का वर्क हाउस है। यह भोजन में मौजूद वसा और कार्बोहाइड्रेट को सुपाच्य बनाता है। यह नेचुरल फिल्टर है, जो विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसी सम्बंध में लोगों को जागरूक करने के लिए 19 अप्रैल को विश्व लीवर दिवस मनाया जाता है।
डॉ सिंह ने बताया कि इस दिवस पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को लीवर को किस तरह से स्वस्थ रखना है जागरुक किया जायेगा l साथ ही कहा कि लीवर यदि गंभीर रूप से खराब हो गया है तो मरीज को हायर सेंटर सैफई मेडिकल कॉलेज इटावा या कानपुर रेफर कर दिया जाता है l
सिविल अस्पताल लिंजीगंज में तैनात डॉ ऋषि नाथ गुप्ता ने बताया कि फास्ट फूड जैसे फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, पिज्जा आदि फ्राइड होते हैं और इनमें नमक और सैचुरेटेड फैट की मात्रा भी काफी अधिक होती है। इन चीजों का अधिक सेवन करने से लीवर सिरोसिस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जंक फूड में इस्तेमाल होने वाला हैवी फैट और अन्य रसायन लीवर को बुरी तरह नुकसान पहुंचाते हैं।
डॉ ऋषि ने बताया कि अत्यधिक चिकनाई युक्त भोजन करने से 20 प्रतिशत लोगों को फैटी लीवर , शराब का सेवन करने से 10 प्रतिशत लोगों में अल्कोहलिक फैटी लीवर, साथ ही 0.01 प्रतिशत लोगों में लीवर कैंसर और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने के साथ ही शराब का सेवन करने वाले 1 प्रतिशत लोगों को लीवर सिरोसिस की शिकायत हो सकती है |
आजाद भवन नुन्हाई में होम्योपैथी चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात डॉ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज लोग खुद व बच्चों को फास्ट फूड खिलाते हैं। इस कारण लीवर में कमी आ रही है l अगर समय रहते इसका इलाज शुरू कर दिया जाए तो इसको सही किया जा सकता है l होम्योपैथी में भी इसका सफल इलाज है मेरे यहां प्रतिदिन 4-5 मरीज़ लीवर से जुड़ी हुई बीमारी का इलाज कराने आते हैं l
मोहल्ला सेनापति के निवासी 40 वर्षीय काल्पनिक नाम दिनेश ने बताया कि मैं रोज शराब पीने का आदी हो गया था। इस कारण मुझे खाने पीने में परेशानी होने लगी थी। और भूख भी खत्म हो गई थी। कानपुर के एक चिकित्सक की सलाह पर मैंने शराब का सेवन छोड़ दियाl अब मैं स्वस्थ हूं और लोगों को शराब व नशे की लत से दूर रहने की अपील करता हूंl

संवाददाता अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes