*70 वर्षों की परंपरा अनुसार 81 फीट के रावण के पुतले का होगा दहन*
खंडवा / मध्य प्रदेश 5 अक्टूबर 2022
सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति द्वाराआज बुधवार शाम नेहरू स्कूल के विशाल प्रांगण में रावण दहन का पारिवारिक रंगारंग आयोजन होगा।समिति द्वारा आयोजन का यह 70 वां वर्ष है।
सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति के सचिव नानकराम चंदवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरंभिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।उज्जैन के सुप्रसिद्ध कलाकार कैलाश मैथिल,राजेश मैथिल और उनकी टीम द्वारा रावण के पुतले को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है।इस बार आतिशबाजी के अनेक नए हैरतअंगेज आइटम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।रावण का विशाल पुतला भी अनेक विशेषताएं लिए हुए होगा।रावण के सिर धड़ से अलग होकर अलग-अलग दिशाओं में गिरेंगे,वहीं दूसरी ओर चलित विशाल तीर भी आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा।श्री मैथिल और उनकी टीम विगत कई दिनों से इस पुतले को आकर्षक और भव्य बनाने में लगे हुए हैं।
दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी,कोषाध्यक्ष मोहन दीवान और प्रवक्ता कमल नागपाल के अनुसार हरदा के मोहम्मद हुसैन द्वारा आकर्षक मैदानी आतिशबाजी का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया जाएगा।इसके साथ ही साथ शिवाकाशी की गगनचुंबी आतिशबाजी के साथ रावण दहन का रंगारंग आयोजन संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि सिंधी समाज विगत 70 वर्ष से यह भव्य पारिवारिक आयोजन करता आ रहा है,इसमें दशहरा मिलन के साथ ही साथ रावण दहन के कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में जनता आती है।इस वर्ष के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता हरसूद विधायक विजय शाह करेंगे।विशेष अतिथि के रूप में महापौर अमृता अमर यादव और खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा के साथ ही साथ अनेक अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
इस वर्ष के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सेवादास पटेल,कंचन मुकेश तनवे,अनिल विश्वकर्मा, सुभाष कोठारी,राजेश डोंगरे, आलोक सेठी,डॉक्टर मुनीष मिश्रा,परमजीत सिंह नारंग, गुरमीत सिंह उबेजा,श्रीमती अणिमा उबेजा,राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना,अशोक पालीवाल,सुनील बंसल,दिनेश पालीवाल,कुंदन मालवीया,अमर यादव,मंगल यादव,इंदल पवार और हर्षवर्धन सिंह चौहान के साथ ही साथ अनेक गणमान्य कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
चंद्र शेखर महाजन =ब्युरो चीफ ,खंडवा / मध्य प्रदेश
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May