कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 अक्टूबर 2022
नगर पालिका कायमगंज सीमा विस्तार हेतु शासन स्तर से अनंतिम अधिसूचना जारी की जा चुकी है और इसी परिपेक्ष में सीमा विस्तार के अंतर्गत आने वाली 16 ग्राम पंचायतों के नागरिकों ग्राम प्रधानों तथा अन्य लोगों से यदि कोई आपत्ति हो तो समय देकर आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। वैसे तो आपत्ति दाखिल करने का समय 30 सितंबर ही था । लेकिन विस्तृत जानकारी के अभाव में ग्रामीणों द्वारा 3 अक्टूबर तक आपत्तियां दायर की गई। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उप जिलाधिकारी कायमगंज संजय सिंह ने प्राप्त सभी आपत्तियों को सामने रखकर आज संबंधित सभी प्रभावित होने वाली ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों तथा अन्य ग्रामीणों की एक बैठक तहसील सभागार में बुलाई। बैठक में आए कुबेरपुर के ग्राम प्रधान इरफान अली खान ने आपत्ति करते हुए कहा कि उनके गांव में आम आदि के बाग बहुत बड़े भूभागमें लगे हैं। वही शेष जमीन पर कृषि कार्य होता है।
गांव की बहुत सी जनता आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को हाउस टैक्स वाटर टैक्स जैसे टैक्स भरने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिसे देखते हुए उनकी ग्राम पंचायत को नगर सीमा विस्तार में शामिल न किया जाए। ठीक इसी तरह की दलील पेश करते हुए कटरा रहमत खां के ग्राम प्रधान भैया खान ने कहा कि उनके गांव से पहले गांव मऊरशीदाबाद ,नगर पालिका क्षेत्र सीमा के पास में आता है। किंतु उसे छोड़कर इसके आगे बसे उनकी ग्राम पंचायत कटरा रहमत खां को शामिल किया जा रहा है ।
जो सीमांकन के हिसाब से बिल्कुल उचित नहीं है। ग्राम प्रधान लालपुर पट्टी फरहान अली खान का तर्क था की उनकी ग्राम पंचायत में सड़क पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त है। नगर पालिका इससे ज्यादा और सुविधाएं क्या देगी। किंतु उनके यहां लगभग 300 की आबादी वाले परिवार ऐसे हैं । जो केबल भीख मांग कर ही अपनी जीविका चलाते हैं। ऐसे गरीब किसी भी तरह का टैक्स भार उठाने में पूरी तरह असमर्थ रहेंगे।
इसलिए उनकी ग्राम पंचायत को सीमा विस्तार के नाम पर नगर पालिका में शामिल करना उचित नहीं होगा ।ग्राम प्रधान सुभानपुर छाम खां, मुजाहिद्दीन खान ग्राम प्रधान लालबाग एवं अनिल कुमार एडवोकेट पितौरा, ग्राम पंचायत घसिया चिलौली प्रधान प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान अखिलेश गंगवार झब्बूपुर, ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत शिवरईवरियार,रुटौल, मझोला नरेनामऊ सहित अन्य उपस्थित प्रधानों तथा ग्रामीणों ने लगभग एक जैसी टैक्स आदि की समस्याएं बताकर सीमा विस्तार न करने के संबंध में अपील की।
वही महिला ग्राम प्रधान मुडौल के प्रतिनिधि पति ने कटरा रहमत खान प्रधान द्वारा की गई आपत्ति जैसी ही आपत्ति प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनकी ग्राम पंचायत से पहले नगर सीमा से सटी हुई सीमा ग्राम पंचायत लखनपुर की आती है।
लेकिन इसे छोड़ कर उनकी ग्राम पंचायत को सीमा विस्तार के हिसाब से बिल्कुल गलत तरीके से शामिल किया जा रहा है। इसलिए इस पर पुनः विचार कर उनकी ग्राम पंचायत को सीमा विस्तार से अलग रखा जाए। बैठक में आए कायमगंज गिर्द के ग्राम प्रधान लाडले मियां ने सीमा विस्तार में आ रहे अपनी ग्राम पंचायत के संबंध में किसी भी तरह की आपत्ति नहीं उठाई। क्योंकि उनकी ग्राम पंचायत नगर पालिका परिषद की सीमा से चंद कदमों की दूरी पर ही स्थित है।
इसलिए उसे तो हर हाल में यदि सीमा विस्तार होता है तो पालिका क्षेत्र में शामिल किया ही जाएगा। सभी की आपत्तियां तथा दलीलें एवं कही गई बातें सुनकर तथा उन्हें नोट करने के बाद उप जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी के विचारों तथा दी गई आपत्तियों से जिलाधिकारी को पत्रावली भेज कर अवगत करा दिया जाएगा। अंतिम निर्णय जो भी हो होगा। उसकी आप सभी को समय रहते समय जानकारी प्राप्त करा दी जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
और पढें:-
-
Kaimganj News: स्कूल गई छात्रा हुई गायब , परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज
-
Kaimganj News: शराब पीने के लिए नहीं दिए रुपए ,तो दबंग ने युवक को किया लहूलुहान
-
जुए के फड से 6 जुआरी गिरफ्तार
-
बिजली का वायर ठीक करते समय युवक को लगा करंट, दर्दनाक मौत
-
छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव
-
जीएसटी टीम ने छापा मारकर पकड़ी लाखों की टैक्स चोरी
-
आजादी तालियां बजाकर नहीं मिली ,वल्कि सरदार भगत सिंह जैसे बलिदानियों के खून से नहा कर हासिल हुई


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov