नवरात्रि की रामनवमी पर्व पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब ,वही धार्मिक स्थलों तथा घरों पर भक्तों ने कराया कन्या भोज

आस्था का सैलाब
  • कन्या भोज कराने के लिए आज कन्याओं की दिखाई दी कमी, इस कन्याओं के टोटे से भोज कराने वाले भटकते नजर आए

कायमगंज / फर्रुखाबाद 4 अक्टूबर 2022
मां जगदंबा के सभी स्वरूपों का पूजन पूर्ण होने के बाद आज रामनवमी के शुभ अवसर पर सवेरे से ही देवी मंदिरों एवं देवालय में भक्तों की आस्था का सैलाब उमडता हुआ दिखाई दे रहा था। भक्तगण पूजन सामग्री के साथ पहुंच कर धार्मिक रस्म रिवाज के साथ पूजन अर्चन हवन आरती करते हुए अपने व्रत को पूर्ण कर रहे थे ।

नगर के प्रसिद्ध मां भगवती फूलमती देवी मंदिर सधवाडा, पानी टंकी रोड बजरिया मंदिर , मां ललिता देवी मंदिर गंगादरवाजा, शिवाला भवन गंगादरवाजा तथा सर्वाधिक भीड़ बड़ी देवी मंदिर घसिया चिलौली मां गमादेवी मंदिर पर दिखाई दे रही थी । यहां सवेरे से ही पुरुषों महिलाओं युवाओं बच्चियों तथा बच्चों की लंबी-लंबी कतारें पूजन करने के लिए लगी थी। इसी तरह धार्मिक नगरी कंपिल एवं टाउन एरिया शमशाबाद ,नवाबगंज सहित जनपद के हर गांव कस्बा तथा शहर में मंदिरों पर भक्तों की आस्था हिलोरें भर रही थी।

इसी के साथ आज के पावन पर्व पर देवी का स्वरूप समझी जाने वाली बालिकाओं का कन्या भोज कराने का सिलसिला देहात से लेकर नगर तथा सभी क्षेत्रों में शुरू हुआ। भक्तगण कन्या भोज कराने के लिए उन्हें पहले से ही आमंत्रित कर रहे थे। लेकिन आमंत्रण भी इतने अधिक थे की कन्याओं को लोग उनके घरों से ही आदर पूर्वक पहले कन्या भोज कराने की लालसा से ले जा रहे थे। इस तरह शुरू हुआ क्रम जिसके चलते कन्याओं का टोटा दिखाई दिया ।

वहीं कुछ लोग देवी मंदिरों तथा अन्य धार्मिक परिसरों में पहुंच कर दही जलेबी अथवा दूसरे पकवानों को परोस कर कन्या भोज करा रहे थे। श्रद्धालु कन्याओं को आदर पूर्वक भोजन कराने के बाद उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी ले रहे थे। प्रातः से लेकर साय़काल तक कन्या भोज तथा भजन पूजन के साथ देवी भक्ति वातावरण बना रहा।

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes