शमसाबाद / फर्रुखाबाद 30 सितंबर 2022
-
बदनामी के चलते छात्रा महीनों आरोपी का उत्पीड़न सहती रही और आरोपी छात्रा से दुष्कर्म करता रहा
तमंचे की नोक पर बीएससी की छात्रा को अगवाकर नग्नाबस्था में अश्लील वीडियो बनाने तथा शिकायत करने पर बीडीओ वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ हिंदूवादी संगठन के नेताओ ने शमशाबाद थाने का घेराव करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा अगर शमशाबाद थाना पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा तो बे शमशाबाद थाना परिसर में ही पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे अंजाम चाहे जो भी हो।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने बाली एक डिग्री कॉलेज में बीएससी की छात्रा जिसे विगत महीनो पूर्व शमशाबाद नगर के ही मीरा दरवाजा निवासी एवं जन सेवा केंद्र के संचालक आमिर पुत्र यूनिस द्वारा तमंचे की नोक पर उस वक्त अगवा कर अश्लील हरकतों को अंजाम देते हुए वीडियो बनाया गया था।
जब छात्रा आवश्यक प्रपत्रों की फोटोकॉपी कराने के लिए उक्त जन सेवा केंद्र पर गई थी जहां मौका पाकर आरोपी द्वारा तमंचे की नोक पर छात्रा को अगवा कर उसे निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो भी बनाए गए थे यहां तक कि छात्रा को धमकी दी गई थी अगर उसने इस कृत्य की कहीं शिकायत की तो वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देंगे, बदनामी के चलते छात्रा महीनों आरोपी का उत्पीड़न सहती रही आरोपी समय समय पर ब्लैकमेल भी करने की धमिया देकर शारीरिक तथा मानसिक उत्पीड़न करता रहा हद तो तब हो गई जब उसने इतना सब कुछ करने के बावजूद भी छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया वीडियो वायरल होते ही पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
हिंदू छात्रा के पिता द्वारा दी गई तेरी में यह भी कहा गया आरोपी द्वारा न जाने कितनी और छात्राओं को इस तरह डरा धमका कर उन्हें ब्लैकमेल किया गया उधर तमंचे की नोक पर अगवा कर छात्रा के साथ नग्नबस्था में अश्लील वीडियो बनाने तथा शिकायत करने पर बायरल करने की धमकी देने की खबर जंगल में आग की खबर की तरह फैल गई जिस पर कई हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे के करीब बिभिन्न हिंदूवादी संगठनों में विद्यार्थी परिषद हिंदू महासभा एवं बजरंग दल सहित तमाम संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में शमशाबाद थाने पहुंची जहां लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की भीड़ के बढ़ते दबाव को देखते हुए शमशाबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली, रिपोर्ट दर्ज करने तथा पीड़ित परिजनों को कार्यबाही का आश्वसन देकर टरकाये जानें की घटना को लेकर हिंदूवादी नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली तथा जमकर नारेबाजी की।
काफी देर तक थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा इस घृणित घटना को लेकर विभिन्न हिंदूवादी संगठन के नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों में आक्रोश देखा गया भीड़ में मौजूद लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी करवाई तथा अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे मौके की नजाकत को देख शमशाबाद थाना पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर छापा मारा छापेमारी की इस घटना में जहां एक ओर आरोपी मौके से फरार हो गया ।
वहीं दूसरी ओर आरोपी के परिवार की दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी ने बताया पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी जन सेवा केंद्र के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली कर ली गई है।
साथ ही आरोपी पर गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए उसके परिवार के 2 लोगों को हिरासत में लिया गया जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा उधर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने शमशाबाद थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा पुलिस प्रशासन तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेजें अन्यथा विभिन्न हिंदूवादी संगठन समुदाय से जुड़े लोग थाना परिसर में ही धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे अंजाम चाहे जो भी हो।
रिपोर्ट विश्व प्रकाश चतुर्वेदी शमशाबाद
और पढें:-
-
Kaimganj News: स्कूल गई छात्रा हुई गायब , परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज
-
Shamshabad News: बाइक सवार तीन बाढ़ के पानी में गिरे ,एक बचा, पति पत्नी दो की घटना में हुई दुर्घटना में मौत
-
बाइक सवार वृद्ध की दुर्घटना में मौत
-
शादी कार्ड बांटने जा रहे दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में मौत
-
Farrukhabad News: हाईवे पर टेंपो बाइक आमने-सामने भिड़े 4 गंभीर रूप से घायल – एक की दुर्घटना में मौत
-
आजादी तालियां बजाकर नहीं मिली ,वल्कि सरदार भगत सिंह जैसे बलिदानियों के खून से नहा कर हासिल हुई
-
Kaimganj News: शराब पीने के लिए नहीं दिए रुपए ,तो दबंग ने युवक को किया लहूलुहान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct