-
मीडिया में प्रतिदिन विज्ञापन छपाने और झूठ पर झूठ बोलते रहने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो सकती?
-
लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों की हत्या प्रकरण से यूपी की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में = प्रियंका गांधी
नई दिल्ली 15 सितंबर 2022
लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों की हत्या कर उनके शव फांसी पर लटकाए जाने का परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप के बाद राजनीत गर्माती जा रही है। आज इसी मुद्दे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुखर होते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही है। इससे बड़ा उदाहरण गिरती कानून व्यवस्था का और क्या हो सकता है। जहां दो सगी बहनों की निर्मम हत्या करके उनके शवों को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया हो। उन्होंने उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला । ट्वीट करके यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया और कहा कि विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो जाती है।
बे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार को निघासन के पास तमोलिनपुरवा में बुधवार की शाम दो सगी बहनों की लाश मिलने से काफी दुखी नजर आ रही थी। यह घटना सनसनी के साथ फैल रही है। हालांकि घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा। लेकिन ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने किसी तरीके से शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस में रखा ,तो गांव के लोगों ने निघासन चैराहे पर एंबुलेंस को रोक लिया था, घंटों हंगामें की स्थिति बनी रही , किसी तरह पुलिस ने वहां से निकलकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने निघासन में 2 लड़कियों की मौत पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती. है। उन्होंने प्रश्नवाचक ढंग से कहा कि आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? और अंत में उन्होंने प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ योजना और दिए जा रहे नारो को खोखला बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पहले से ही खराब है, और दिन पर दिन खराब होती जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट
और पढें:-
-
Kaimganj News: क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण सहित ,तहसील स्तरीय कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग करते हुए भा० कृ० एसो० ने सौंपा ज्ञापन
-
Kaimganj News: ज्ञानवापी फैसले का असर- सांझी महोत्सव में दिखाई गई शिव परिवार की आकर्षक झांकी
-
Kaimganj News: आज भी भारत में राष्ट्रभाषा हिंदी को नहीं मिला सका सर्वोपरि स्थान
-
Farrukhabad News: अधोमानक पाए गए पदार्थों के नमूने ,संबंधित विक्रेताओं तथा कारोबारियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही
-
ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण ना करने का लगाया आरोप- Farrukhabad News
-
व्याप्त भ्रष्टाचार, विद्युत कटौती ,जर्जर विद्युत लाइनें तथा जे० ई० सहित अन्य कर्मचारियों को हटाने की मांग करते हुए किसानों ने घेरा विद्युत केंद्र गंगीरी- farrukhabad news
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb