-
Farrukhabad News
-
अधोमानक पाए गए पदार्थों के नमूने
-
संबंधित विक्रेताओं तथा कारोबारियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही
सहायक खाद्य आयुक्त( द्वितीय )सैयद शाहनवाज हैदर आबिदी द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण सूचना के अनुसार जिन खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के नमूने जांच में फेल हुए हैं ।ऐसे अधोमानक खाद्य पदार्थ विक्रेताओं तथा कारोबारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि • दिनांक 19.05.2022 को निकट पाँचालघाट चौराहा, फर्रुखाबाद, जनपद-फर्रुखाबाद पर दूध फेरी विक्रेता (विक्रेता / खाद्य कारोबारकर्ता / मालिक प्रमोद सिंह पुत्र श्री शेर सिंह, निवासी दहेलिया,गांधी जनपद-फर्रुखाबाद ) से संग्रहित खाद्य पदार्थ भैंस का दूध का नमूना जाँच में अधोमानक पाया गया है।
• दिनांक 06.05.2022 को गुटौटी दक्षिण, फर्रुखाबाद, जनपद-फर्रुखाबाद पर दूध फेरी विक्रेता (विक्रेता / खाद्य कारोबारकर्ता / मालिक वीरेन्द्र सिंह पुत्र श्री आशाराम निवासी गुंदौरा, दाऊदपुर जनपद- शाहजहाँपुर) से संग्रहित खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का नमूना जाँच में अधोमानक पाया गयाहै।
• दिनांक 19.05.2022 को आवास विकास तिराहा, फर्रुखाबाद, जनपद-फर्रुखाबाद पर दूध फेरी विक्रेता (विक्रेता/खाद्य कारोबारकर्ता / मालिक-पेशकार पुत्र श्री रामेश्वर सिंह, निवासी मोहद्दीपुर,राजेपुर, जनपद-फर्रुखाबाद) से संग्रहित खाद्य पदार्थ भैंस दूध का नमूना जाँच में अधोमानक पाया गया है।
• दिनांक 19.05.2022 को पाँचालघाट, फर्रुखाबाद, जनपद-फर्रुखाबाद पर दूध फेरी विक्रेता (विक्रेता / खाद्य कारोबारकर्ता / मालिक शैलेन्द्र सिंह पुत्र श्री अमरपाल, निवासी गन्धियाँ, राजेपुर, जनपद-फर्रुखाबाद) से संग्रहित खाद्य पदार्थ भैंस दूध का नमूना जाँच में अधोमानक पाया गया है। • दिनांक 20.05.2022 को गुटौटी दक्षिण, फर्रुखाबाद, जनपद-फर्रुखाबाद स्थित खोया विनिर्माणस्थल (विक्रेता / खाद्य कारोबारकर्ता / मालिक – राजवीर पुत्र श्री सीताराम निवासी गुटौटी दक्षिण, जनपद-फर्रुखाबाद) से संग्रहित खाद्य पदार्थ खोया का नमूना जाँच में अधोमानक पाया गया है। • दिनांक 30.04.2022 को ताजपुर रोड, मोहम्मदाबाद, जनपद-फर्रुखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान श्याम मिल्क एण्ड आइसक्रीम पार्लर (1. विक्रेता / खाद्य कारोबारकर्ता बृजेश कुमार गुप्ता पुत्र शिव औतार निवासी मोहल्ला अवन्तीबाई नगर, मोहम्मदाबाद, जनपद-फर्रुखाबाद 2. विनिर्माता- MIS SUPER DELICIOUS, VILL DIPAKPUR, CHHIBRAMAU, KANNAUJ) से संग्रहित खाद्य पदार्थ वनीला आइसक्रीम (शाइन वर्ड ब्राण्ड) का नमूना जाँच में मिथ्याछाप व अधोमानक पाया गया है। • दिनांक 14.03.2022 को लालबाग, कायमगंज, जनपद-फर्रुखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान (विक्रेता / खाद्य कारोबारकर्ता / मालिक अब्दुल कदीम पुत्र अब्दुल वहीद, निवासी मऊरशीदाबाद, कायमगंज, जनपद-फर्रुखाबाद) से संग्रहित खाद्य पदार्थ SIMRAN PREMIUM QUALITY ALMONDS का नमूना जाँच में मिथ्याछाप व अधोमानक पाया गया है।
• दिनांक 15.06.2022 को बबना तिराहा, नवाबगंज, जनपद-फर्रुखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान गुलफान फ्रूट सेन्टर (विक्रेता / खाद्य कारोबारकर्ता / मालिक- गुलफान पुत्र दीन मोहम्मद,निवासी सलेमपुर, बरतल, जनपद-फर्रुखाबाद) से संग्रहित खाद्य पदार्थ GATAK SIP THE FIZZ CLEAR LEMON (CARBONATED WATER) का नमूना जाँच में मिथ्याछाप पाया गया है। उक्त रिपोर्टों के आधार पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्तागण को नोटिस प्रेषित की जा चुकी है।
• अधोमानक, मिथ्याछाप व विनियमों का उल्लघंन नमूनों के सम्बन्ध में वाद स्वीकृति सहायकआयुक्त (खाद्य ) -II द्वारा दी जायेगी। तद्नुसार सक्षम न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (वि० / रा०), फर्रुखाबाद की कोर्ट में दायर किये जायेगें। उन्होंने बताया कि अधोमानक मामलों में अधिकतम अर्थदण्ड 5 लाख तथा मिथ्याछाप मामलों में अधिकतम अर्थदण्ड 3लाख है। इस तरह की गई छापेमारी के दौरान संग्रहीत 17 नमूने अब तक जांच में फेल हो चुके हैं। इन सभी पर मुकदमा दर्ज होना तय माना जा रहा है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
और पढें:-
-
Kaimganj News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की युवा इकाई ने किया ,नगर में तैनात पुलिस बल के लिए लंच पैकेट तथा मिठाई एवं पानी का वितरण
-
तेज रोशनी के साथ आकाश में जाते हुए देखे गए कतारबद्ध गोले ,जन सामान्य में चर्चा का विषय- Kamalganj news
-
अवैध तमंचा सहित एक गिरफ्तार- Kaimganj News
-
खुलेआम चल रहा अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा
-
बंदरों के हमले से किशोर हुआ घायल- हालत गंभीर
-
निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित
-
संविधान निर्माता बाबा साहब के विरुद्ध टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज- Kaimganj News
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep