Kaimganj News: क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण सहित ,तहसील स्तरीय कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग करते हुए भा० कृ० एसो० ने सौंपा ज्ञापन

Kaimganj News, Farrukhabad News
  • Kaimganj News, Farrukhabad News

  • षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण सहित

  • तहसील स्तरीय कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग करते हुए भा० कृ० एसो० ने सौंपा ज्ञापन

भारतीय कृषक एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज संजय सिंह को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर संगठन ने कई बार ज्ञापन दिया। लेकिन उप जिलाधिकारी ने समस्या निस्तारण के लिए आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांव अकाखेड़ा महम्दीपुर में गांव की गलियां गंदे पानी और कीचड़ से पटी पड़ी हैं। इसी गंदगी से होकर गांव वासी निकलने को मजबूर होते हैं। जबकि गांव के पास में ही खलिहान के लिए आरक्षित भूमि खाली पड़ी है। इसी भूमि पर सोख पिट बनवाने के लिए निवेदन किया गया। लेकिन समस्या आज भी ज्यों की त्यों बनी हुई है।

वहीं उन्होंने गांव झब्बूपुर राजकीय यूनानी चिकित्सालय भवन पर यही के ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा कर धार्मिक आयोजन का बहाना करके यहां नियुक्त चिकित्सक के साथ अभद्रता की, शिकायत के बावजूद भी अब तक ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध जिन्होंने सरकारी काम में बाधा डाली कोई कार्यवाही नहीं की गई । ज्ञापन में गांव फतेहपुर परौली थाना मेरापुर में सीसी रोड पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा ,प्रशासन द्वारा ना हटवाने पर चिंता व्यक्त की गई और कहा गया कि जानबूझकर प्रशासन ऐसा करने की छूट दिए हुए हैं। किसान नेताओं ने बीएसएनएल द्वारा नेटवर्क की समस्या हल ना होने की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए, इसे सही कराने की मांग की है।

वहीं उन्होंने रविवारीय अवकाश के कारण कायमगंज की बाजार बंदी श्रम निरीक्षक द्वारा करवाने में दिलचस्पी न लेने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही ज्ञापन में सिकंदरपुर खास स्थित रूप किशोर चतुर्वेदी इंटर कॉलेज के निलंबित प्रधानाचार्य द्वारा टी सी आदि पर निलंबन अवधि में हस्ताक्षर कर जारी करने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसा करना नियमों के बिल्कुल विपरीत है। भाकियू नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में त्योहारों का सीजन है। साथ ही आगामी समय में नगर पालिका परिषद का चुनाव भी संपन्न होगा । इसलिए विवादित कस्बा चौकी इंचार्ज तथा यहां नियुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी ,उप जिलाधिकारी को स्थानांतरित किया जाए।

किसान नेताओं का तर्क है कि कायमगंज की गंगा जमुनी तहजीब कायम रखने के लिए इन अधिकारियों का कायमगंज से हटाया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है, और ज्ञापन के अंत में कहा गया है की यदि इन समस्याओं का प्रशासन ने तत्काल हल नहीं कराया तो उनका संगठन जनतांत्रिक ढंग से धरना प्रदर्शन करने को विवश होगा। ज्ञापन अवसर पर रामवीर सिंह जाटव, रागिव हुसैन खां, मुन्ना लाल सक्सेना, विनीत कुमार सक्सेना ,प्रताप सिंह गंगवार, रामदास बर्मा (एडवोकेट) सहित अन्य पदाधिकारी एवं संगठन सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes