-
Kaimganj News, Farrukhabad News
-
आज भी भारत में राष्ट्रभाषा हिंदी को नहीं मिला सका सर्वोपरि स्थान
कहने को राष्ट्रभाषा वर्ष 1949 से हर वर्ष हम 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। फिर भी हिंदी भाषा के साथ दोयम दर्जे का सुलूक आज तक हो रहा है। हर वर्ष बड़े ही जोर शोर से प्रचार प्रसार के साथ हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। लेकिन आजादी के 75 वर्ष बाद भी हिंदी भाषा को वह सर्वोपरि एवं उचित स्थान नहीं मिल सका और न हीं सम्मान ।जिसकी हिंदी भाषा वास्तव में हकदार है। देश के महान कवियों मैथिलीशरण गुप्त, महादेवी वर्मा ,जयशंकर प्रसाद आदि ने हिंदी भाषा के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करते हुए निरंतर सराहनीय प्रयास किए । किंतु फिर भी सरकार की घोर उपेक्षा के कारण ही हिंदी आज तक उपेक्षा का दंश झेल रही है।
जिसका जीता जागता प्रमाण डाकघर, बैंकों ,एलआईसी सहित अनेक संस्थानों में हिंदी पखवाड़ा के बड़े-बड़े बैनर केवल दिखावे के लिए लगाए जाते हैं। किंतु यहां अभी भी खाता खोलने के लिए भारी भरकम फार्म अंग्रेजी लिपि में ही भरे जा रहे हैं। अभी हाल ही में एक न्यायाधीश ने संस्कृत भाषा में फैसला सुनाया, जो अति सराहनीय पहल है , फिर भी अभी तक किसी भी जज द्वारा हिंदी भाषा में फैसला नहीं सुनाया गया।
जिससे राष्ट्रभाषा के अस्तित्व पर ही सवाल उठना स्वाभाविक है। किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी ने चिकित्सा के क्षेत्र में पहली बार हिंदी भाषा में शोध लिखा, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इसलिए आज आवश्यकता इस बात की है कि सरकार को हिंदी भाषा के उत्थान के लिए प्रचार प्रसार करते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए। उसे ऐसी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश भी देने चाहिए कि वे अंग्रेजी के साथ ही खाता खोलने वाले को या अन्य विवरण प्रस्तुत करने वाले को अंग्रेजी के साथ ही उसी तरह हिंदी में फार्म आदि उपलब्ध कराएं।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
और पढें:-
-
Kaimganj News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की युवा इकाई ने किया ,नगर में तैनात पुलिस बल के लिए लंच पैकेट तथा मिठाई एवं पानी का वितरण
-
तेज रोशनी के साथ आकाश में जाते हुए देखे गए कतारबद्ध गोले ,जन सामान्य में चर्चा का विषय- Kamalganj news
-
अवैध तमंचा सहित एक गिरफ्तार- Kaimganj News
-
Kaimganj News: ऑटो वाइक टक्कर में बच्चा घायल -हालत गंभीर
-
बंदरों के हमले से किशोर हुआ घायल- हालत गंभीर
-
हिंदी दिवस सप्ताह में स्कूली छात्रों ने की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता
-
संविधान निर्माता बाबा साहब के विरुद्ध टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज- Kaimganj News
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug