Delhi news लेवनान द्वारा इजराइल के प्रधान मंत्री के आवास की ओर छोड़ा ड्रोन – प्रति उत्तर में इजराइल ने चेतावनी दे कहा कि ऐशा कर लेवनान ने की बहुत बड़ी गलती

Picsart 24 10 20 13 21 42 097

Delhi news साभार :-
दिल्ली : – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया है कि नेतन्याहू के निजी आवास की ओर लेबनान की तरफ से एक ड्रोन छोड़ा गया है. नेतन्याहू का घर समुद्र किनारे बसे सिज़ेरिया शहर में है. बिन्यामिन नेतन्याहू ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि हिज़्बुल्लाह ने मेरी हत्या की कोशिश करके बहुत बड़ी गलती की है.प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया, “जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वहां पर नहीं थीं. इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है.”यह बयान ऐसे समय आया जब इससे पहले इसराइली सेना ने कहा था कि शनिवार तड़के लेबनान की तरफ से इसराइल की तरफ तीन ड्रोन छोड़े गए हैं, जिनमें से एक सिज़ेरिया शहर की एक इमारत से टकराया।
बिन्यामिन नेतन्याहू ने अपने निजी आवास पर छोड़े गए ड्रोन को लेकर कहा, “ईरान के ‘प्रॉक्सी’ हिज़्बुल्लाह का मेरी और मेरी पत्नी की हत्या करने की कोशिश करना बहुत बड़ी गलती है.”उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “यह मुझे या इसराइल को हमारे भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपने दुश्मनों के ख़िलाफ़ युद्ध जारी रखने से नहीं रोकेगा.”मैं ईरान और उसके ‘प्रॉक्सी’ से कहना चाहता हूं”जो भी हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. हम आतंकवादियों को ख़त्म करना जारी रखेंगे. हम अपने बंधकों को ग़ज़ा से वापस घर लाएंगे.”हम मिलकर लड़ेंगे और ऊपर वाले की मदद से साथ मिलकर हम जीतेंगे”
इस घटना के बाद इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि सिज़ेरिया पर हुआ हमला उन्हें नहीं रोक सकता और इसराइल को जब तक ‘जीत’ नहीं मिल जाती तब तक वह हमास के ख़िलाफ़ अपनी जंग जारी रखेगा.इससे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में नेतन्याहू ने कहा, “हमने हत्यारे याह्या सिनवार को मार दिया है.”नेतन्याहू ने कहा, “मैंने कहा कि हम फिर खड़े होने के लिए युद्ध लड़ रहे हैं और हम अंत तक आगे बढ़ते रहेंगे.नेतन्याहू अपने रहने के लिए दो निजी घरों का इस्तेमाल करते हैं, एक सिज़ेरिया में है जबकि दूसरा यरुशलम में है.नेतन्याहू ने बेत अघियोन में भी समय बिताया है. यह इसराइल के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है, जो यरुशलम में है. वर्तमान में इसका रिनोवेशन किया जा रहा है.ताज़ा घटना के बारे में सेना ने क्या कहा?
इसराइल के स्थानीय समय के मुताबिक़ सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर इसराइली सेना (आईडीएफ) ने कहा, “पिछले घंटे लेबनान की ओर से तीन मानवरहित हवाई यान (ड्रोन) इसराइल में घुसे.इनमें से दो विमानों को रोकने में कामयाबी मिली, जबकि तीसरा विमान सिज़ेरिया शहर की एक इमारत से टकराया है. इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ है.इसराइली सेना का कहना है कि लेबनान की तरफ से शनिवार को क़रीब 55 रॉकेट भी उत्तरी इसराइल की तरफ दाग़े गए हैं.इन हमलों में एक आदमी की मौत छर्रे लगने से हुई और कम से कम नौ लोग घायल हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट।

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes