Israel Hamas yuddh साभार
नई दिल्ली समाचार।
इसराइल की सेना ने हमले के बाद गायब हो चुके सिनवार की तलाश शुरू कर दी थी। कहा जा रहा था कि 61 साल के सिनवार इस दौरान अपना ज्यादातर समय ग़ज़ा पट्टी में बनी सुरंगों में बिताया करते थे।. सिनवार के साथ उनके अंगरक्षक होते थे.साथ ही वो इसराइल पर हमले के दौरान हमास की ओर से बंधक बनाए नागरिकों को भी ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। दक्षिणी ग़ज़ा में एक इसराइली गश्ती दल के साथ अचानक हुई मुठभेड़ में वह मारे गए।
इसराइली सेना ने बताया कि उसकी 828 वीं बिसलामैक ब्रिगेड बुधवार को रफाह के ताल अल-सुल्तान इलाके में गश्त कर रही थी.उसी दौरान गश्ती दल ने तीन आतंकवादियों को पहचान की. तुरंत मुठभेड़ शुरू हो गई और तीनों को मार दिया गया।.तब तक इस मुठभेड़ कोई ख़ास बात नहीं दिख रही थी. लेकिन इसे अंजाम देने वाले सैनिक गुरुवार की सुबह तक वहां से नहीं लौटे थे.लेकिन मुठभेड़ के बाद जब शवों की पहचान की जा रही थी तो एक शव का चेहरा और डील-डौल याह्या सिनवार से काफी मिलता-जुलता लगा.लेकिन लाशें वहीं पड़ी रहीं. इस तरह के मामले में सावधानी बरती जाती है. हमास की ओर से फंसाने वाली किसी चाल से बचने के लिए लाश की एक उंगली को काट कर जांच के लिए इसराइल भेजा गया.बाद में उसी दिन सिनवार का शव वहां से निकाल कर इसराइल ले आया गया. उस पूरे इलाके को घेर कर उसे सुरक्षित कर दिया गया।.इसराइली सेना (आईडीएफ) के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि उनकी सेना को ये पता नहीं था कि सिनवार वहां था । सेना लगातार वहां अपना ऑपरेशन चला रही थी.उन्होंने बताया कि इसराइली सैनिकों ने तीन लोगों को एक मकान से दूसरे मकान की ओर दौड़ लगाते देखा. लेकिन वो इधर-उधर जाते उससे पहले ही सैनिकों ने उन्हें ललकारा.मुठभेड़ के बाद जिस शख़्स की पहचान सिनवार के तौर पर हुई वो अकेले उनमें से एक इमारत की ओर भागते दिखा. सैनिकों ने ड्रोन से उसकी पहचान की और उन्हें मार दिया.ऐसा लगता है कि सिनवार उस समय अपनी सुरक्षा के लिए ढाल के तौर पर किसी बंधक का इस्तेमाल नहीं कर रहे । उस समय उनके साथ इक्का-दुक्का लोगों की मौजूदगी से ऐसा लगता है कि वो उस इलाके से चुपचाप निकल जाना चाहते थे. या फिर उनकी सुरक्षा में तैनात में कुछ लोग मारे गए होंगे.इसराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने बताया,” सिनवार को पीटा गया. उन्हें लोगों की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था और वो भाग रहे थे. वो किसी कमांडर की मौत नहीं मरे. बल्कि एक ऐसे शख़्स की तरह मरे जिन्हें सिर्फ अपनी फिक्र थी. ये हमारे दुश्मनों के लिए एक साफ संदेश है.”
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct