शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
शमसाबाद फर्रुखाबाद 19 जून 2022 दबंगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने गए पीड़ित को आँखे दिखाते हुए मुंशी ने कहा तहरीर हमारे हिसाब से और मुकदमा भी हमारे हिसाब से ही दर्ज होगा । पीड़ित के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिछले 6 दिनों से थाना दरबार के चक्कर काट रहे पीड़ित किसान को मुंशी ने आंखें दिखाते हुए कहा रिपोर्ट हमारे हिसाब से ही दर्ज होगी । जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव साधु सराय निवासी लालमन पुत्र मेघनाथ के अनुसार 12 जून की रात्रि 10:00 बजे के करीब खेत में तरबूज की फसल की रखवाली कर रहा था । उसी दौरान कुछ लोगों के आने की आहट हुई जिस पर उसने टार्च जलाकर कहा कौन। जिससे खिशियाये दबंगों ने गाली गलौज करते हुए पकड़ लिया और तमंचे की नोक पर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की ।किसी तरह खुद को बचाते हुए भागा। आरोपियों ने तमंचा लहराते हुए दो फायर कर जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ दूरी पर गांव के लोग मूंगफली की फसल की रखवाली कर रहे थे । घटना की जानकारी उक्त लोगों को दी तो उक्त लोगों ने फोन के जरिए गांव के लोगों को सूचना दी जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जानमाल की धमकी देकर मौके से फरार हो चुके थे पीड़ित किसान के अनुसार रात्रि 12:00 बजे के करीब उसके द्वारा शमशाबाद थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी । लेकिन थानाध्यक्ष शमसाबाद कहीं जा रहे थे थानाध्यक्ष के आदेशानुसार मुंशी को आरोपियों के नाम नोट करा दिए थे सुबह तहरीर देने के लिए कहा था । पीड़ित के अनुसार सुबह आने के बाद ज्ञात अज्ञात सहित आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी । 2 दिनों के बाद जब पीड़ित पुनः शमशाबाद थाने पहुंचा जिस पर मुंशी का कहना था तहरीर खो गयी दूसरी लिख कर दो दूसरी तहरीर दिए जाने के बाद जब मुंशी प्रमोद यादब को दी गई तो मुंशी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा गया तहरीर उस हिसाब से थोड़ी दी जाएगी तहरीर तो हमारे हिसाब से ही लिखी जाएगी और हमारे हिसाब से मुकदमा दर्ज किया जाएगा । पीड़ित का आरोप था मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए चार-पांच दिनों से चक्कर लगाने पड़ रहे थे। इसके बावजूद भी उसके हिसाब से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा ना लिखकर शमसाबाद पुलिस ने अपने हिसाब से लिखवाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित का कहना था खेत में रखवाली के दौरान टॉर्च जलाकर टोके जाने पर आरोपियों द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया ऒर मारपीट की गई । यहाँ तक जान बचाकर भागने के दौरान आरोपियों द्वारा जानलेवा फायर किये गए तथा जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। ज्ञात अज्ञात सहित आरोपियों की संख्या लगभग आधा दर्जन थी । लेकिन यहां तो पुलिस द्वारा लिखायी गयी तहरीर में सिर्फ तीन लोगों का उल्लेख किया गया उसमें भी गाली गलौज तथा मारपीट एबं तरबूज की फसल का नुकसान होना दर्शाया गया है। फिलहाल शमशाबाद थाना पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर को बार-बार बदलबाकर मनमाफिक ली गयी तहरीर के आधार पर बो भी 5दिनों बाद मात्र 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें वीरेंद्र कुमार पुत्र सुंदर बृजेश कुमार पुत्र रामसनेही बीरे पुत्र लालाराम निवासी गण वाजिदपुर थाना सादाबाद धारा 427 323 504 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct