फिर दिखाई दिया चीता, ग्रामीणों में दहशत, भट्टा मजदूर काम छोड़कर भागे

IMG 20220604 WA0096

कायमगंज/शमसाबाद/फर्रुखाबाद 4 जून 20-22
थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम नीवलपुर में एक बार फिर चीता दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। बताया गया है कि जिस समय चीता दिखाई दिया। उस समय ग्रामीण खेतों पर काम कर रहे थे ।चीता देखने के बाद ग्रामीणों में भगदड़ मच गई । लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वन विभाग की टीम को फोन द्वारा सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम गांव के आसपास चीते की तलाश में कांबिंग कर रही है। बताते चलें पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अताईपुर में चीते ने वनरोज पर हमला कर उसे मार डाला था। इसके बाद इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरियारा में एक आम के बाग में आम के पेड़ की मोटी डाल पर चीता आराम करता हुआ दिखाई दिया था । वन विभाग की टीम ने काफी खोजबीन की थी। लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। इस घटना के बाद आज थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम नीवलपुर में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को दिखाई देने पर दहशत व्याप्त हो गई। लोग चीते को देखकर इधर-उधर भागने लगे और अपनी जान बचाने के लिए ट्यूबवेल की कोठरी में छुप गए। जब तक वन विभाग की टीम गांव पहुंचती तब तक चीता वहां से कहीं गायब हो चुका था। चीता होने की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों की मांग है की चीते को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। जिससे इस दहशत भरे माहौल से निजात मिल सके। बारहाल जो भी हो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और क्षेत्र में कांबिंग कर रही है। वन विभाग के रेंजर अरुण कुमार तिवारी ने बताया की पंजे के निशान का नमूना भेज दिया गया है। पिंजरा मगाया जाएगा, जल्द से जल्द इस जंगली जानवर को पकड़ने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की बात कही है। इसके अलावा गांव नीवालपुर के पास यहांभट्टे पर काम करने वाले लोग जंगली जानवर होने की खबर पाकर पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं।कुछ भट्टा मजदूर काम छोड़कर चले भी गए हैं।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes