_छोटे दुकानदारों से नगर पालिका के कर्मचारी पॉलिथीन के नाम पर कर रहे हैं अवैध वसूली
कायमगंज फर्रुखाबाद 29 मई 20-22
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा विधानसभा कमेटी कायमगंज के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के नेतृत्व में आज आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारियों ने नगर पालिका द्वारा चलाई जा रही पॉलिथीन अभियान के तहत छापामार कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए। एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कायमगंज में आए दिन व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न, नगर पालिका कायमगंज द्वारा तानाशाही पॉलिथीन अभियान के द्वारा फुटकर एवं छोटे दुकानदारों को निशाना बनाते हुए अवैध वसूली की जा रही है। जुर्माना मानक के आधार पर ही लगाया जाए। नगर पालिका के कर्मचारियों का चेकिंग के नाम पर एक दुकान पर एक साथ घुसना यह हमारे व्यापारियों का अपमान है व्यापारी सबसे ज्यादा टैक्स देकर भी उसके साथ चोरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। हम शासन की निर्देशों का सम्मान करते हैं लेकिन नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए जांच के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। व्यापारियों ने बताया की एक दुकान पर 800 ग्राम एवं एक दुकान पर 1 किलो पॉलिथीन पाई जाती है तो 800 ग्राम वाले पर जुर्माना 5000 वही 1 किलो वाले पर जुर्माना ₹1000 वसूला जाता है जबकि प्राप्त रसीद पर पॉलिथीन का वजन ना लिखना यह बेमानी है पक्षपात करना एवं अधिक जुर्माना लगाना छोटे एवं फुटपाथ दुकानदारों के लिए ठीक नहीं है व्यापारियों ने कहा की पॉलिथीन पकड़ना ही है तो बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई की जाए जिससे पूरी तरह से पॉलिथीन बंद हो सके पॉलिथीन चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा ही चलता रहा तो व्यापार मंडल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रमोद वर्मा, अनुराग कौशल, जितेंद्र रस्तोगी आशीष कुमार सक्सेना हिमांशु शर्मा शरद कौशल शुभम गुप्ता सुनील कुमार खटीक राजेश कुमार हर्षित गुप्ता रोहित गुप्ता शिवराम राठौर नरेश बाथम सोनू कौशल मनोज किशन गोपाल संतोष राठौर भोले सहित तमाम व्यापारी नेता मौजूद रहे।
बताते चलें की पिछले कुछ दिनों से नगरपालिका ईओ सीमा तोमर द्वारा नगर में घूम घूम कर पॉलिथीन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा पॉलिथीन के नाम पर ठेली वाले रेडी वाले फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों से अवैध वसूली की जा रही है जिसकी शिकायत। इन दुकानदारों ने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष तथा अन्य अधिकारियों से की जिसको लेकर आज व्यापारियों को गुस्सा फूट पड़ा नगर पालिका कर्मचारी यह अवैध वसूली करना बंद करें नहीं तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा।
रिपोर्ट दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr