कायमगंज कंपिल फर्रुखाबाद 29 मई 20-22
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठे 10 वर्षीय मासूम उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस द्वारा मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लाया गया। जहां तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक मौका पाकर घटनास्थल से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद बदायूं के थाना उसैत क्षेत्र के गांव जटा निवासी ईमान सिंह का 10 वर्षीय पुत्र मेहताब अपने चचेरे भाई खुशनूर के साथ बाइक से कंपिल आया था। जहां से वह लौटकर अपने घर जा रहा था। जब उसकी बाइक गांव इकलहरा के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठा 10 वर्षीय मेहताब ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने गंभीर घायल मेहताब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर नदीम इकबाल ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मां वीरबानो ,पिता ईमान सिंह सहित सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। अस्पताल से भेजे गए मेमो के आधार पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इनसेट
चचेरे भाई के साथ सब्जी लेने आया था कंपिल
करूण क्रंदन करते हुए मासूम की मां वीरबानो ने बताया कि मेहताब चचेरे भाई खुशनूर के साथ बाइक पर बैठकर कंपिल सब्जी लेने के लिए आया था। जहां से सब्जी लेकर वह घर लौट रहा था। तभी गांव एक लहरा के पास दुर्घटना का शिकार हो गया।
इनसेट
कक्षा 5 में पढ़ता था मासूम
मृतक के चचेरे भाई खुशनूर ने बताया कि मेहताब सिंह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ता था। मृतक पढ़ने में भी काफी होशियार था। तथा स्वभाव का भी बहुत नेक दिल इंसान था।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun