बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गन पॉइंट पर ज्वेलर्स का नगदी सहित थैला छीना

Picsart 22 04 26 22 11 18 788

फर्रुखाबाद 27अप्रैल 2022

[संवाद सूत्र राजेपुर]
कोतवाली व नगर फर्रुखाबाद के मोहल्ला सेनापति निवासी सुरेश चंद्र वर्मा की थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में सुमित ज्वेलर्स नाम से सोना चांदी की दुकान है । बताया जा रहा है कि श्री वर्मा अपनी दुकान बंद कर बाइक से समय लगभग 6:00 बजे शाम अपने घर आ रहे थे ।जैसे ही वह राजेपुर क्षेत्र के ही गांव भरका पट्टी के पास कटी पुलिया तक पहुंचे ही थे । उसी समय एक बाइक पर सवार होकर तीन लुटेरे उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए।लुटेरों में से दो लुटेरे कपड़े से अपना चेहरा ढके हुए थे । उन्होंने सुरेश को ओवरटेक करके रोक लिया । लुटेरों ने ज्वेलर्स को गाली गलौज करते हुए धमकाया और तमंचा सटाकर भयभीत करते हुए ज्वेलर्स का थैला छीन लिया। लुटेरों ने ज्वेलर्स की बाइक की चाबी निकाल ली और बे फर्रुखाबाद कीओर ही बाइक दौडाते हुए फरार हो गए।
ज्वेलर्स के अनुसार लूटे गए थैले में करीब 100000 रु०नकद तथा दुकान की चाबी एवं कुछ अन्य जरूरी चीजें थी। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेपुर दिनेश कुमार गौतम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के साथ ही लुटेरों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। किंतु शातिर लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लग पाए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार आज जहां पर ज्वेलर्स वर्मा को लूटा गया है। इसी स्थान पर इससे पहले भी इसी तरह की और कई घटनाएं हो चुकी हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes