एक मई से प्रारंभ होगा- एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर – अभियान

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

फर्रुखाबाद 26 अप्रैल 2022
1 मई 2022 से प्रारंभ होने वाले- एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर- अभियान की सुविधाएं गर्भवती महिलाओं तथा धात्रियों को निर्धारित केंद्रों के माध्यम से मिलेंगी । इनमें मुख्य रूप से सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर ओपीडी तथा आईडीपी एवं ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस और पीएमएसएमए के साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला को शामिल करके सुविधाएं उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए एक मई यानि रविवार से ”एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर” अभियान चलाया जाएगा। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलने वाले इस अभियान में गर्भावस्था और प्रसवोपरांत महिलाओं के पोषण पर विशेष जोर दिया जायेगा।
अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती और धात्री महिलाओं को चिन्हित कर सूचीबद्ध करेंगी, ताकि सेहत को लेकर उनका फालोअप किया जा सके। अभियान की सफलता के लिए मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया।
इस अवसर पर परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने कहा कि रविवार यानि एक मई से 31 मई तक चलने वाले अभियान में प्रत्येक गर्भवती व धात्री महिलाओं तक आयरन, कैल्शियमव फोलिक एसिड की उपलब्धता और दवाओं का सेवन सुनिश्चित करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही प्रसव पूर्व जांच तथा समय से गोलियों के सेवन के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभियान में मातृ पोषण के लिए आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ सिंह ने बताया कि एक मई से 24 मई तक गर्भवती और धात्री पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। 25 से 31 मई तक छूटे हुए लाभार्थियों के लिए मापअप सप्ताह मनाया जाएगा और आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएगी। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता अतुल गुप्ता ने बताया कि जिले में पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में 56,652 गर्भवती थीं, जिनके सापेक्ष 21,555 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर कराया गया।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सर्वेश यादव,डीपीएम कंचन बाला, डीसीपीएम रणविजय प्रताप सिंह, यूनिसेफ से डीएमसी राजीव चौहान, सभी ब्लॉको के एमओआईसी, बीपीएम, बीसीपीएम, फार्मासिस्ट और प्रतिरक्षण अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes