फिर दिया दिखाई बाघ ग्रामीणों में दहशत

Picsart 22 04 26 15 55 31 032

कायमगंज – फर्रुखाबाद 26 अप्रैल 2022
शेर प्रजाति का कोई जंगली हिंसक जानवर मैदानी भाग में विचरण करता हुआ दिखाई देता है तो वह क्षेत्रीय लोगों के लिए कौतूहल का विषय तो बन ही जाता है। साथ ही खतरे के कारण लोग काफी भयभीत भी दिखाई देने लगते हैं। ऐसा ही मामला इस समय कायमगंज क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। संभावित चीता होने की खबर से ग्रामीणों में काफी दहशत दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज छेत्र के गांव बरझाला निवासी हर्षवर्धन गंगवार को कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित टेढ़ी कोन के पास सड़क के किनारे एक चीता दिखाई दिया ।

IMG 20220426 WA0060

जांच पड़ताल करते वन विभाग के अधिकारी

उन्होंने बताया कि उनका एक खेत पड़ोसी गांव नरसिंहपुर में है। जहां से वे ट्रैक्टर पर भूसा लदवाकर अपने गांव वापस आ रहे थे। ट्रैक्टर पर सात -आठ लोग बैठे हुए थे । वह खुद फोर व्हीलर से आगे- आगे चल रहे थे । जैसे ही कुबेरपुर मार्ग से मुख्य मार्ग पर पहुंचे। तो वही कुछ आगे सड़क के किनारे सवेरे की ठंडी हवा में एक बाघ लेटा हुआ था । उसे देखते ही बे सहम गए। गाडी रोककर पीछे चल रहे ट्रैक्टर को इशारा किया। तथा ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उसी समय सड़क के किनारे लेटा हुआ चीता आहट पाकर पड़ोस में स्थित कब्रिस्तान में खड़ी झाडियों की ओर चला गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चीता देखे जाने की सूचना वन अधिकारी एके अवस्थी को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां उसने इधर -उधर देखा, किंतु कोई जंगली हिंसक जानवर मौके पर दिखाई नहीं दिया। वन अधिकारी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए। देखे गए जंगली जानवर की तलाश करने की बात कही है ।अभी एक दिन पहले ही इसी क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना में नर्सरी के खेत में किसी हिंसक जानवर द्वारा हमला कर मारे गए नीलगाय को जमीन में दफना कर वहां बने पंजों के निशानों के फिंगरप्रिंट लिए गए थे । वन अधिकारी के अनुसार उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उससे यह पता लग जाएगा की यह निशान चीता के हैं या फिर किसी अन्य जंगली जानवर के , इसके बाद ही निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि क्षेत्र में विचरण कर रहा जंगली जानवर क्या है । उसके बाद उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes