मानक विहीन तथाअनियमितताओं के कारण सील किए गए प्राइवेट अस्पतालों में बैक डोर से किया जाने लगा धंधा

Picsart 22 04 26 14 07 20 174

कायमगंज- फर्रुखाबाद 26 अप्रैल 2022

कायमगंज नगर तथा इसके पड़ोस में बहुत से निजी अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इस सच्चाई का पता उस समय लगा। जब कायमगंज पुलिया पुल गालिब के पड़ोस में स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में गलत ऑपरेशन का आरोप उस समय लगा था ।जब एक प्रसूता को यहां भर्ती करने के बाद उसका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मीडिया खबरों का संज्ञान लेकर प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच कराई ।जांच के दौरान कृष्णा हॉस्पिटल, दृष्टि हॉस्पिटल, परी हॉस्पिटल आदि कुछ निजी अस्पतालों को सील कर दिया गया था। जांच कार्यवाही डिप्टी सीएमओ डॉ अनुराग वर्मा के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की गई थी। उसी समय इन प्राइवेट अस्पतालों को सील भी किया गया था। किंतु स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत के चलते इन अस्पताल वालों ने एक नया तरीका खोज लिया। अब इन अस्पतालों में सामने वाले दरवाजे की बजाए पिछले दरवाजे से ले जाकर मरीजों को अस्पताल के अंदर भर्ती किया जा रहा है। और पुराने ढर्रे के अनुसार ही फिर एक बार सील होने के बावजूद भी ऑपरेशन से लेकर सभी काम पर्दे के पीछे से किए जाने लगे हैं। अभी 2 दिन पहले ही जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घोर अनियमितताएं मिलने पर परी अस्पताल को सील कर रही थी, तो उसका अगला भाग आवास होने के कारण सील नहीं किया था। अंदर का भाग जहां उपचार के लिए बेड पड़े थे। तथा अन्य उपकरणों वाले कुछ भाग को सील कर दिया गया था। यह अस्पताल इसी का फायदा उठाकर नियमों के विपरीत मरीजों को झांसा देकर भर्ती कर रहा है ,और फिर एक बार नीम हकीम की भूमिका में आकर प्रसूताओं तथा भोले भाले गैर जानकार मरीजों के स्वास्थ्य से ही नहीं ,उनकी जान से भी खिलवाड़ करने लगा है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इनके विरुद्ध कितनी जल्दी और क्या कार्यवाही करके जन स्वास्थ्य से हो रही खिलवाड़ रोकने का कारगर उपाय करता है ,अथवा नहीं , यह कहना तो संभव प्रतीत नहीं हो रहा है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes