कायमगंज/ फर्रुखाबाद 23 अप्रैल 20-22
संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। युवक अपनी ससुराल में पिछले तीन-चार दिन से आया हुआ था। बताया गया है कि जनपद मैनपुरी के कुरावली गांव महरौली निवासी कन्हैया पुत्र राम भरोसे उम्र 32 वर्ष लगभग 4 दिन पूर्व कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम गंधिया निवासी फकीरे लाल राजपूत के यहां आया हुआ था। कन्हैया शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। गांव के बाहर पश्चिम की ओर पड़ी झोपड़ी में लगे पैंपिंग सैट के पास कन्हैया ने खुद को गोली मार ली। या फिर गोली मारकर किसी ने हत्या कर दी। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। बताया गया है कि मृतक की पत्नी जय देवी पिछले काफी लंबे समय से अपने मायके गांव गांधियां में ही रह रही है। जनपद मैनपुरी के गांव मेहरौली निवासी 32 वर्षीय कन्हैया पुत्र रामभरोसे से महिला की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व हुई थी। महिला की ससुराल में कोई शादी प्रोग्राम था। इसलिए उसका पति कन्हैया अपनी पत्नी की विदा कराने अपनी ससुराल गंधिया आया था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत की घटना का पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करके सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दबी जुबान से घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीण कह रहे थे कि कन्हैया अपनी पत्नी जय देवी से महरौली चलने के लिए कह रहा था। लेकिन पत्नी वहां जाने से साफ इंकार कर रही थी। इसी बात को लेकर घटना से पहले तक दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी होती रही थी। बारहाल मौके पर देर शाम मृतक के चाचा अतर सिंह तथा भाई पप्पू पहुंच गया है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct