कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 अप्रैल 2022
भारतीय किसान यूनियन [ भानु गुट ] के जिला प्रभारी मुन्ना लाल सक्सेना, जिलाध्यक्ष दुर्गा नारायण मिश्रा, उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खान तथा रामवीर जाटव, विजय सिंह शाक्य, शिवराज शाक्य, प्रताप सिंह गंगवार आदि पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी कायमगंज को मांग पत्र सौंप कर कहा है- कि नगर पालिका परिषद कायमगंज अधिशासी अधिकारी जनसमस्याओं पर ध्यान न देकर अवैध धन कमाने में रहती हैं ।इस अवैध कमाई में चेयरमैन को भी भागीदार बना रखा है। जिससे नगर का 5 साल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इसलिए अधिशासी अधिकारी तथा चेयरमैन नगर पालिका की आय से अधिक संपत्ति की जांच करा कर दोनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त भाकियू नेताओं ने नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के अभाव के कारण सफाई न होने की बात कहते हुए । गंदगी के कारण बीमारियां बढ़ने की बात कही है। वहीं उन्होंने पालिका द्वारा पेयजल हेतु सप्लाई होने वाले पानी में मिक्स गंदगी ,नालियों में भरे कचरे ,मोहल्ला जवाहरगंज में अवैध रूप से किए गए जमीन पर कब्जे, नगर के मेन चौराहे पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब होने तथा नगर में पुलिया पुल गालिब से पुरानी गल्ला मंडी तक दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे तक कब्जा कर आने जाने में हो रही बाधा के साथ ही नगर में जिन भू माफियाओं द्वारा नजूल की दुकाने ,कुआं वाली जगह या बैनामा से अधिक जगह घेरकर अवैध कब्जा कर रखा है। ऐसे अवैध कब्जेदारों के चंगुल से अवैध कब्जा छुड़ाने की मांग की गई है। किसान यूनियन नेताओं ने कहा है कि यदि इन समस्याओं की ओर ध्यान देकर जनहित में शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो उनका संगठन तहसील परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को विवश होगा। ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct