कायमगंज/ फर्रुखाबाद 6 अप्रैल 2022
कहावत है कि कमजोर तथा अनाथ का साथ अपने भी नहीं देते। साथ न दें, तो कोई बात नहीं, किंतु मानवता तब शर्मसार होती नजर आती है। जब अपने ही कहर ढाने लगते हैं। ऐसा ही एक मानवता विरोधी नजारा आज उस समय सामने आया जब प्रताड़ना से इस कदर घायल कि शरीर का कोई भी अंग बिना दर्द के बचा ही न हो। ऐसी ही हालत में एक नाबालिग अनाथ बेटी को डायल 112 पुलिस द्वारा लाकर कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस संबंध में बेटी के साथ आई महिला जो रिश्ते में अपने को प्रताड़ना की शिकार बेटी की ताई बता रही थी । उसने अपना नाम शकुंतला देवी बताते हुए कहा की वह कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर राजकुमार की रहने वाली है। उसके अनुसार तथा अस्पताल बेड पर घायल पड़ी अनाथ बेटी ने बताया। उसका नाम पूनम है । पूनम की उम्र इस समय लगभग 14 वर्ष बताई जा रही है । इस दुखद घटना की दास्तां बताते हुए जो जानकारी दी गई । उसके अनुसार पूनम नट मूल रूप से थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव नीवलपुर की निवासी है। उसकी माता जमुना देवी की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व और इसके बाद उसके पिता ज्ञानी नट की मौत 8 साल पहले हो गई थी। उस समय बेटी पूनम 3 या 4 वर्ष की थी। आगे बताते हुए कहा कि उसके परिवार में तीन बहिनें और तीन भाई हैं। भाइयों में एक भाई विक्षिप्त है, तो दूसरा जनपद बाराबंकी की जेल में बंद है। जबकि तीसरा कभी घर पर आता ही नहीं है। माता-पिता की मौत के बाद 4 साल की अनाथ बेटी पूनम को कोई सहारा देने वाला नहीं बचा। तो उसकी बड़ी बहन फूल श्री नट निवासी गढ़िया फर्रुखाबाद अपने साथ उसे ले गई । बड़ी बहिन के पास कुछ समय तक पूनम रही। जहां से कुछ समय पहले ही इसी गांव में ब्याही उसकी छोटी बहिन पिंकी पत्नी वीरपाल नट उसेअपने घर पर बुला ले गई। जहां कुछ दिन तो स्थित सामान्य रही। इसके बाद प्रताड़ना से बेजार हुई पूनम रो-रो कर बता रही थी कि उसकी बहन उसे रोज मारती पीटती थी। हाथ पैर बांधकर धूप में डाल देती थी ,और कई- कई दिनों तक भूखा प्यासा रखकर बेरहमी से उसकी मारपीट करती थी । उसकी प्रताड़ना से मरणासन्न हालत में आ चुकी पूनम को लेकर बहिन पिंकी कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहा पहुंची । अस्पताल में मौजूद पिंकी की ताई के अनुसार कायमगंज से पिंकी ने उसे फोन करके कहा कि मैं पूनम को लेकर कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहा पर खड़ी हूं । आप यहां आकर इसे ले जाएं। ताई शकुंतला ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपने घरवालों के साथ कायमगंज आ गई। उसे देखते ही पिंकी, पूनम को छोड़कर वहां से भाग गई। चेहरे तथा शरीर पर लगी चोटों के कारण कराहती पूनम को लेकर मैं अपने घर पहुंची। जहां पूनम ने अपनी दर्द भरी दास्तां रो-रो कर उसे बताई। डरी हुई पूनम रात भर सोई नहीं। शारीरिक पीड़ा के कारण वह कराहती और रोती रही । उसकी हालत देखकर उसने डायल 112 को सूचित किया। गांव सुल्तानपुर राजकुमार पहुंची डायल 112 पुलिस द्वारा मरणासन्न हालत में प्रताड़ना की शिकार हुई अनाथ नाबालिग बेटी पूनम को लाकर कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से प्रथम उपचार के बाद उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। ऐसी घटनाएं कभी-कभी किसी फिल्मी दृश्य का हिस्सा होती हुई तो देखी ।लेकिन आज एक अनाथ नाबालिग बेटी पर अपनों की ही जुल्म की दास्तां उसकी जुबानी सुनकर मानवता शर्मसार होती नजर आ रही थी।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct