शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 6 अप्रैल 2022
जंगली सूअरों के आतंक से पूरे क्षेत्र में कृषक वर्ग काफी परेशान हो रहा है। जंगली सूअर उनकी मेहनत की कमाई गई फसलों को बोने के समय से लेकर पकने तक उजाड देते हैं। रखवाली करने वाले तथा खेतों पर काम करने वाले ग्रामीणों को हमला कर घायल कर रहे हैं। आज प्रातः थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव नगला नान में खूंखार हुए जंगली सूअर ने हमला कर लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों को घायल कर दिया। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नगला नान निवासी राहुल, पटेल ,शंकरलाल, निर्दोष कुमार आदि लोग अपने खेतों पर गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। उसी समय जंगली सूअर ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर शराबा मचा कर हमलावर सूअर को भगाकर घायलों को बचाया। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से प्रथम उपचार के बाद सभी घायलों को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने सूअर को चारों तरफ जाल बिछाकर पकड़ने की कोशिश की। किंतु सूअर पकड़ में नहीं आया। फिर भी वन विभाग टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए सूअर को पकड़ने की बात कही है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct