गाजे-बाजे के साथ निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

IMG 20220406 WA0038

कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 अप्रैल 2022
शिक्षा ही जीवन का असली एवं सफल मूल मंत्र है ।यह दर्शाते हुए आज विकासखंड कायमगंज में, न्याय पंचायत मुडौल की स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ ए आर पी ओम दत्त शर्मा ने झंडी दिखाकर किया। अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मदारपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अल्लाहपुर के बच्चों ने पीटी बैंड के साथ स्कूल चलो अभियान के गगनभेदी नारे लगाते हुए गांव में भ्रमण किया।वापस विद्यालय आने पर बच्चों को मेवायुक्त खीर खिलाई गई। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय अल्लापुर, प्राथमिक विद्यालय रूटौल,गुलवाज नगर, लखनपुर आदि के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय में स्कूल प्रबंधन समिति की मासिक बैठक का आयोजन संकुल शिक्षक सतीश चन्द्र की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम को एआरपी ओमदत्त शर्मा, महेंद्र आर्य, मनोज कुमार,अनिल प्रताप, अपर्णा सिंह, कंचन लता,राखी,शीलमित्रा, हेमलता वर्मा आदि ने संबोधित करते हुए स्कूल चलो अभियान पर प्रकाश डाला। एस‌एमसी के उत्तर दायित्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए स्कूल चलो अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में ममता, महिमा, आशा, उमा, मोहिनी, विद्या देवी,खेतल सिंह, हरिदास, देशराज,पेशकार, जयवीर,अमर सिंह, अनोखेलाल, कमलेश राजपूत, कुंती राजपूत, सत्यवती, खुशबू, प्रीती,रोजी, भावना, आरती सहित काफी संख्या में अभिभावकों भी भाग लेकर स्वेच्छा से स्कूल चलो अभियान रैली में सहभागिता की ।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes