जीवित को मरा दिखा कर दर्ज कर दी दूसरों के नाम पीड़ित की पैतृक जमीन, तहसीलदार सहित अन्य आरोपियों पर न्यायालय आदेश से मुकदमा दर्ज

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

– रिश्वतखोर लेखपाल की करतूत से बाजिब बारिश हुआ अपनी ही पैतृक भूमि से बेदखल
कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 मार्च 2022
सरकारी नौकरी में रहकर अच्छा खासा वेतन पाने वाले अधिकारी व कर्मचारी भी धन लोलुप्पता के चक्कर में कभी-कभी नियमों को नजरअंदाज कर ऐसा कारनामा कर डालते हैं। जिससे शासन द्वारा बनाए गए नियमों की खुलेआम धज्जियां तो उड़ती ही हैं। वही सही हकदार अपने अधिकार से भी वंचित होकर लंबे समय तक परेशान होता रहता है ।ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया ।जब तहसील कायमगंज थाना कंपिल क्षेत्र के गांव वहबलपुर में तहसीलदार, लेखपाल, तथा ग्राम पंचायत सेक्रेटरी की तिकड़ी ने एक व्यक्ति को जीवित होते हुए भी मरा दिखाकर उसकी पैतृक जमीन दूसरों के नाम अभिलेखों में दर्ज कर उसे दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर दिया।
गांव बहवलपुर निवासी सुभाष पुत्र स्वर्गीय उत्तमचंद ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहगढ़ -फर्रुखाबाद कोर्ट से मिले आदेश के आधार पर कोतवाली कायमगंज में षड्यंत्र कारियों तथा अभिलेखों में नाम दर्ज कराने वाले पक्ष के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है । दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित सुभाष ने कहा है कि उसके पिता की मृत्यु 23 मार्च वर्ष1999 मैं हो चुकी थी । पैतृक जमीन उसके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज थी। उसकी इसी कीमती जमीन को उसी के परिवारी गुड्डू व देशराज पुत्रगण रामचंद्र ने तत्कालीन तहसीलदार तथा हल्का लेखपाल एवं ग्राम पंचायत सेक्रेटरी की तिकड़ी से मिलकर रिश्वत के बल पर उसे मरा दिखाकर कूट रचित प्रक्रिया द्वारा अपने नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा ली । पीड़ित का कहना है कि वह फिलहाल किराए का मकान लेकर कायमगंज नगर के समीप बसे गांव प्रेम नगर में रहकर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप है कि जब सुभाष को यह पता चला की अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से उसकी जमीन हड़प ली गई है। तो वह गांव बहबलपुर गया। जहां उसने गुड्डू तथा देशराज से इस संबंध में उलाहना देते हुए जमीन वापस करने के लिए कहा तो वह लोग यह कहते हुए कि उन्होंने तो बड़ी रकम तहसीलदार लेखपाल तथा सेक्रेटरी व अन्य अधिकारी कर्मचारियों को देकर जमीन अपने नाम करा ली है ।अब तुझे जमीन वापस मिलने वाली नहीं। सुभाष का कहना है कि विरोध करने पर इन लोगों ने उसे मारा पीटा जिसकी शिकायत उसने उसी समय कंपिल थाना पुलिस से की थी । लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । पीड़ित कह रहा था कि उसने अपने साथ हुई नाइंसाफी की शिकायत जिलाधिकारी ,मुख्यमंत्री पोर्टल सहित अन्य से भी की । लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । इसके उपरांत वह न्यायालय की शरण में पहुंचा। जहां से आदेश मिलने के बाद इस तिकड़ी तथा गुड्डू ब देशराज के खिलाफ कोतवाली कायमगंज में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहसील कायमगंज का यह् कोई पहला प्रकरण नहीं है। इससे पहले भी और वर्तमान में भी, कुछ ऐसे मामले अभिलेखों में दर्ज किए गए हैं। जिनके अनुसार व्यक्ति के जीवित होते हुए भी लेखपाल ने रिश्वत के लालच में उन्हें मृत दिखाकर उनके नाम की भूमि रिश्वत के रूप में मोटी रकम देने वालों के नाम दर्ज करा रखी है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes