ट्रैक्टर पलटा दो युवकों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Picsart 22 04 01 14 57 30 615

कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 अप्रैल 2022
सरसों वाली तुर्री का भूसा लेने जा रहा ट्रैक्टर कायमगंज क्षेत्र के गांव तुर्क ललईया निकट भटासा रेलवे स्टेशन के पास अचानक सामने आए व्यक्त को बचाने के चक्कर में पलट गया । जिससे ट्रैक्टर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक एवं घायलों को 108 एंबुलेंस के ईएमटी शैलेश यादव द्वारा कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Picsart 22 04 01 14 58 34 295

रोते बिलखते मृतक संदीप के परिजन

जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वही दो का इलाज चल रहा है। बताया गया है कि थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम अलियापुर निवासी अनिकेत सक्सेना पुत्र राजू सक्सेना उम्र 18 वर्ष एवं संदीप जाटव पुत्र राजकुमार उम्र 17 वर्ष तथा ट्रेक्टर ड्राइवर जितेंद्र पुत्र लालाराम उम्र 20 वर्ष और इनका साथी अनिल पुत्र रामसेवक उम्र 18 वर्ष ट्रैक्टर पर सवार होकर भूसा भरने के लिए कायमगंज क्षेत्र के ग्राम तुर्क ललईया जा रहे थे।

Picsart 22 04 01 08 17 57 751

अस्पताल बेड पर ट्रैक्टर ड्राइवर घायल

रास्ते में भटासा स्टेशन तुर्क ललईया मोड़ पर अचानक सामने से एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग दब गए। घटना मेंअनिकेत सक्सेना तथा संदीप की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । वही जितेंद्र एवं अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी शैलेश यादव ने सभी घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

Picsart 22 04 01 08 17 16 515

अस्पताल बेड पर घायल युवक

सूचना पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। घटना से मृतक दोनों परिवारों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक अनिकेत तीन भाई तथा एक बहिन थे ,वही संदीप एक भाई एक बहिन थे। बताया गया है यह सभी लोग भूसे का काम करते थे। आज भी ट्रैक्टर द्वारा भूसा लेने जा रहे थे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes