फर्रुखाबाद 30 मार्च 2022
जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी 27 वर्षीय प्रदीप शाक्य गांव से थोड़ी ही दूर पर नींबू एवं करौदे के बाग में मृत अवस्था में पड़ा पाया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की मृतक प्रदीप पुत्र रामअवतार शाक्य रात के समय में भी इसी बाग में रुक कर फसल की रखवाली किया करता था।

बीती रात घर से बाग में गया था। जहां से सवेरे काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा । उसके न लौटने पर मृतक का भाई बाग में उसे देखने गया। जहां प्रदीप मृत अवस्था में पडा हुआ था। भाई को मरा देखकर उसके होश उड़ गए। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। प्रदीप के कोई संतान भी नहीं है। इस दर्दनाक घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक के भौं तथा ढोडी पर गहरा घाव का निशान होने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी होगी । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी करने का प्रयास करते हुए, शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May