क्लास 12बीं का द्वितीय पाली में होने वाला अंग्रेजी प्रश्न पत्र हुआ बलिया जिले में लीक ,24 जिलों की परीक्षा स्थगित

1648629295447

लखनऊ -उत्तर प्रदेश 30 मार्च 2022
यूपी बोर्ड परीक्षा के 12वीं क्लास का आज होने वाला अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्न पत्र बलिया जिले में लीक हो जाने के कारण शासन ने जांच के निर्देश देते हुए अंग्रेजी विषय की परीक्षा स्थगित कर दी है। अब इस विषय की परीक्षा बाद में कराई जाएगी। बोर्ड द्वारा इसकी परीक्षा कराने की अभी तारीख निर्धारित नहीं की गई है। किंतु ऐसा माना जा रहा है कि पूरी परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद ही इस पेपर की परीक्षा कराई जा सकती है। जिसके लिए बोर्ड अधिसूचना जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहेगा। पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही सीएम के आदेश पर परीक्षा स्थगित कर दी गई। पेपर कैसे लीक हुआ, इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी गई है। बोर्ड द्वारा जो अब तक जानकारी सामान्य रूप से प्राप्त हुई है। उसके अनुसार यह पेपर जिला बलिया से लीक होने की संभावना व्यक्त की गई है। आज जो पेपर लीक हुआ है । उसके सीरीज की पहचान 316 ईडी तथा 316 ई आई के तौर पर होना बताई जा रही है। पेपर लीक होने को गंभीरता से लेते हुए शासन ने कड़ी कार्यवाही करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसकी जांच भी एसटीएफ द्वारा की जायेगी। संभावना है कि दोषियों के विरुद्ध एनएसए के अंतर्गत कार्रवाई हो सकती है। पेपर लीक होने वाले जिला बलिया के साथ ही गोरखपुर ,अंबेडकर नगर ,महोबा ,जालौन ,उन्नाव ,शाहजहांपुर ,शामली ,गाजियाबाद, अलीगढ़ ,मथुरा ,मैनपुरी ,एटा ,बागपत ,बदायूं ,सीतापुर, कानपुर देहात ,ललितपुर ,चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा ,आजमगढ़, आगरा , वाराणसी जनपदों की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes