अस्पताल में भर्ती मरीज की ऑक्सीजन न मिलने से मौत का आरोप लगा परिजनों ने काटा हंगामा

Picsart 22 03 22 13 33 08 691

कायमगंज फर्रुखाबाद 22 मार्च 2022

कायमगंज नगर के मोहल्ला चिलाका छपट्टी निवासी संतोष कुमार[55] पुत्र मेघनाथ को सांस की दिक्कत होने के कारण नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन कुमार ने मरीज को देखने के बाद उसके ऑक्सीजन लगा दी। कुछ देर के बाद अचानक लाइट चली गई । जिससे ऑक्सीजन मशीन बंद हो गई। इसके बाद मरीज के साथ आए। परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों से जनरेटर चलाने की बात कही। इसी बीच ऑक्सीजन बंद होने के बाद मरीज ने अस्पताल बेड पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद साथ आए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा काटना शुरू कर दिया। आनन-फानन में जनरेटर चलाया गया ।तब तक संतोष कुमार की मृत्यु हो चुकी थी। Picsart 22 03 22 13 35 34 534

परिजनों ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टर एवं अस्पताल कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि इन्होंने कहने के बाद भी जनरेटर नहीं चलाया। हंगामे के बीच डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक वहां मौजूद कुछ संभ्रांत लोगों ने समझा-बुझा मामले को शांत कर परिजनों को घर भेज दिया। जब इस संबंध में चिकित्सक से बात की गई तो उन्होंने बताया की मरीज गंभीर हालत में लाया गया था। जिसका इलाज चल रहा था । कुछ लोग दारू पिए हुए थे । उन्हीं लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है। बताते चलें जनरेटर चल रहा था। इसी दौरान लाइट चली गई थी। जनरेटर पर ओवरलोड होने की वजह से एमसीबी गिर गई थी। तब तक एमसीबी उठाई जाती तब तक यह घटना घट गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। काफी देर तक परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही जमकर हंगामा काटा।

इनसेट:-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज अब सफेद हाथी होता दिखाइ दे रहा है। यहां आने वाले मरीज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ते अब नजर आते हैं। यहां इमरजेंसी में कोई भी मरीज पहुंचता है तो इलाज शुरू होने से पहले ही उस मरीज को रेफर कर दिया जाता है। इतना ही नहीं अस्पताल कर्मचारी भी ड्यूटी से कतराते नजर आते हैं। जबकि सरकार का दावा है की अस्पताल में हर सुविधा उपलब्ध है। लेकिन यहां आने वाले मरीजों को सुविधाएं कर्मचारियों की मनमानी के चलते नहीं मिल पाती है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes