अवैध मिट्टी खनन में लगी जेसीबी मशीन तथा ट्रेक्टर अभिरक्षा में ले पुलिस लाई कोतवाली

Picsart 22 03 14 17 00 17 694

कायमगंज – फर्रुखाबाद 14 मार्च 2022

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के गांव लुधैया के पास अवैध रूप से मिट्टी खनन का काम किया जा रहा है। सूचना मिलने पर रात के लगभग 1 से 2:00 के बीच पुलिस टीम ने खनन स्थल पर छापा मारकर मौके से एक जेसीबी मशीन तथा ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रैक्टर तथा मशीन को रात में ही पुलिस कोतवाली लेकर पहुंच गई। पुलिस को इस बात की जानकारी इसलिए हो गई कि खनन कार्य के स्थल पर खनन को लेकर दो पक्षों में विवाद के साथ ही मामला झगड़े तक जा पहुंचा था। इन्हीं में से किसी एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दी थी। अवैध मिट्टी खनन करते हुए कब्जे में ली गई जेसीबी मशीन तथा ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी करने पर कोतवाली पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी। Picsart 22 03 13 15 25 57 074

जब इस संबंध में जिला खनन अधिकारी से संपर्क कर जानकारी करने का प्रयास किया गया। तो उनका कहना था कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई प्रकरण नहीं है। यदि जानकारी होगी तो कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि पूरे कायमगंज क्षेत्र में जौरा मार्ग से लेकर बरखेड़ा केनाल मार्ग, झब्बूपुर मार्ग, कुआं खेड़ा मार्ग सहित लगभग सभी सड़क मार्गों पर अवैध मिट्टी तथा बालू खनन काम में लगे ट्रैक्टर दिन के उजाले में भी फर्राटा मारते हुए देखे जाते हैं। लेकिन न जाने क्यों, प्रशासन तथा पुलिस एवं खनन अधिकारी इस ओर आंख उठाकर भी देखना उचित नहीं समझते हैं। परिणाम स्वरूप जहां एक ओर बेरोकटोक अवैध खनन कार्य चल रहा है । वहीं दूसरी ओर खनन माफिया राजस्व को भी भारी हानि पहुंचा रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes