टूटे विद्युत तार जोड़ रहे लाइनमैन की करंट लगने से हुई दुखद मौत

Picsart 22 03 14 19 29 43 278

मोहम्दाबाद / फर्रुखाबाद 14 मार्च 2022
थाना मेरापुर गांव के नगला खोटा के मूल निवासी हनुमान विद्युत विभाग में लाइनमैन का काम देखते थे । बे मेरापुर के साहबगंज स्थित विद्युत सब स्टेशन पर कार्यरत थे। विद्युत लाइन पर तार क्षतिग्रस्त होकर टूट जाने की सूचना मिलने पर हनुमान दूसरे साथी कर्मचारी रवि के साथ क्षेत्र में पहुंचे थे। जहां उन्होंने शटडाउन लेकर काम शुरू कर दिया । तार जोड़ने का काम कर ही रहे थे , कि उसी समय शटडाउन बगैर वापस किए ही बिना सूचना के विद्युत लाइन में विद्युत धारा प्रवाहित होने लगी ।अचानक लगे तेज विद्युत करंट से हनुमान की घटनास्थल पर ही दुखद मौत हो गई । Picsart 22 03 13 15 25 57 074

मृतक के परिजनों ने सब स्टेशन पर कार्यरत एसएसओ को सीधे हनुमान की मौत का जिम्मेदार बताते हुए , गुस्साए ग्रामीणों के सहयोग से जाम लगा दिया । सूचना पाते ही एसडीएम कायमगंज मौके पर पहुंचे । जहां उन्होंने मृतक के परिजनों को हर तरह से समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। किंतु आक्रोशित लोगों का कहना था कि मौके पर जिलाधिकारी को बुलाया जाए। उनकी मांग है कि दोषी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए । अचानक घटी इस घटना से हनुमान के दूसरे साथी विद्युत कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes