फर्रुखाबाद 9 मार्च 2022
फर्रुखाबाद नगर के मोहल्ला नई बस्ती में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के आवास के पास सत्येंद्र सिंह यादव का दालमोठ बनाने का कारखाना स्थित है। इसी कारखाने के एक भाग में सत्येंद्र यादव का परिवार भी निवास करता है। 
आज बुधवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे अचानक कारखाने में आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान की ओर उठता धुंआ तथा आग की लपटों से अफरा तफरी मच गई। आग की लपट कारखाने से निकलकर पूर्व मंत्री श्री यादव के आवास के गेट तक पहुंच गई। जिससे दरवाजा क्षतिग्रस्त होने लगा। किंतु किसी तरह समय रहते उसे बुझा दिया गया। आग की चपेट में आने से कारखाने में दालमोठ बनाने के लिए रखा 150 पैकेट बेसन, 150 पीपा रिफाइंड ,100 कनस्तर वनस्पति घी, 400 किलो मसाला तथा 10 कुंटल मूंगफली का दाना तथा मशीनें, इनवर्टर ,टीवी ,कूलर सहित अन्य सामान जलकर तबाह हो गया । इस अग्निकांड में दालमोठ निर्माता को लगभग 25 लाख रुपया से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अचानक हुए भीषण अग्निकांड की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
फायर ब्रिगेड सूचना मिलने के बाद कुछ विलंब से पहुंच सकी। जहां उसने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता प्राप्त की। अभी तक यह पता नहीं चल सका कि इतना बड़ा भीषण अग्निकांड होने का असली कारण क्या रहा। नगर की घनी आबादी के बीच अचानक लगी आग पर यदि नियंत्रण समय रहते ना हुआ होता तो पड़ोस के आवासों तथा दुकानों को भी नुकसान हो सकता था।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug