साहसी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दे शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

IMG 20220309 WA0107

कायमगंज /फर्रुखाबाद 9 मार्च 2022
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम अवसर पर महिला सशक्तिकरण उत्थान विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जीजी आईसी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिंह तथा राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने विधवाओं तथा साहसी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए ज्योत्सना सिंह ने कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं को स्वावलंबी बनाने की पहल करनी होगी। समाज में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए । क्योंकि महिलाएं ही समाज की निर्माता होती हैं। इसलिए सभी को चाहिए कि केवल एक दिन ही नहीं वल्कि समाज की उत्तम संरचना के लिए महिलाओं को सदैव सम्मान दिया जाना चाहिए। डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं ने ही समाज को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्हें सामाजिक आर्थिक व धार्मिक हर स्तर पर उचित स्थान प्रदान किया गया है । यहां तक की वेदों में भी महिलाओं को विशेष अधिकार दिए जाने का उल्लेख है । इसीलिए लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती के रूप में महिलाएं ही हैं जो सृजन कर्ता हैं। कार्यक्रम अवसर पर ब्लाक प्रमुख अर्चना दुबे ने कहा कि महिलाओं को अपने परिवार के साथ- साथ समाज में भी अच्छे कार्य करते रहना चाहिए। नारी का उत्पीड़न किसी भी हालत में उचित नहीं है। इसलिए उत्पीड़न बर्दाश्त भी न किया जाए। उत्पीड़न रोकने के लिए हर महिला को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी ,आरके बाजपेई ने भी अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों एवं कॉलेज स्टाफ ने भाग लिया। क्रम में पधारे अतिथियों को स्मृति चिन्ह तथा शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes