KAIMGANJ NEWS लड़की से जुड़े पुराने विवाद की रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमले का आरोप!

Picsart 26 10 31 14 24 39 120

KAIMGANJ NEWS –एक पक्ष के छह लोग घायल, दूसरे पक्ष के दो लोगों का कराया गया चिकित्सकीय परीक्षण; तहरीर में सीसीटीवी कैमरा तोड़ने की धमकी और 10-12 अज्ञात हमलावरों का भी जिक्र
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर में लड़की को भगाकर ले जाने के पुराने विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में एक पक्ष की ओर से कोतवाली पुलिस को नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव नरसिंहपुर निवासी पवन का आरोप है कि करीब चार महीने पहले गांव के जोशी समाज की एक लड़की किसी युवक के साथ चली गई थी। इसी मामले को लेकर दूसरे पक्ष के लोग उनसे रंजिश मानते आ रहे हैं। इसी पुरानी खुन्नस के चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई।

Picsart 26 10 30 17 19 54 474
तहरीर में नौ लोगों के नाम, घर में घुसकर हमला करने का आरोप
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में रामसिंह पुत्र मंगल प्रसाद निवासी नरसिंहपुर ने आरोप लगाया है कि 30 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान विपिन कुमार, मिथुन कुमार, गोविंद, कन्हैया और सचिन पुत्रगण दिनेश तथा अमित, सुमित और अन्ना पुत्रगण बबलू एवं बबलू पुत्र किशनलाल नागर पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।
तहरीर के मुताबिक, आरोपियों द्वारा अशोक कुमार जोशी की लड़की से जुड़े पुराने मामले को लेकर रंजिश रखी जा रही थी। आरोप है कि सीसीटीवी कैमरा तोड़ने की कई बार धमकी भी दी गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना वाले दिन आरोपियों ने कैमरा तोड़ दिया और लाठी-डंडे व सरियों से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। तहरीर में 10 से 12 अज्ञात लोगों के भी हमले में शामिल होने की बात कही गई है।

file 00000000c7fc82088fd0b725732a44db
शिकायतकर्ता के अनुसार, हमले में उनके परिवार के लोगों को गंभीर चोटें आईं। तहरीर में अर्जुन सिंह, पवन कुमार, क्रांति, अनीता और सुमित सहित परिवार के अन्य लोगों के घायल होने का उल्लेख किया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप
वहीं दूसरे पक्ष के सचिन पुत्र दिनेश ने अपनी अलग कहानी बताई। सचिन का आरोप है कि विवाद की जड़ पुरानी रंजिश है। दोनों पक्षों के मकान आसपास हैं और उनकी दीवारें भी एक-दूसरे से सटी हुई हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके घर में घुस आए और उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते हुए पुरानी रंजिश को लेकर दबाव बनाने लगे। सचिन के मुताबिक, घटना के समय घर में वह और उनकी पत्नी ही मौजूद थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई।
मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से सचिन पुत्र दिनेश और कन्हैया पुत्र दिनेश घायल हुए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष से अनीता पत्नी अनिल, रीना पत्नी अर्जुन, पवन पुत्र राम सिंह, राम सिंह पुत्र क्रांति, पवन की पत्नी तथा अर्जुन पुत्र राम सिंह सहित छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि गांव नरसिंहपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। एक पक्ष से दो लोग कोतवाली आए थे, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
फिलहाल पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक पक्ष ने घर में घुसकर हमला करने और सीसीटीवी कैमरा तोड़ने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news करवाचौथ की खुशियों के बीच उजड़ गया सुहाग, मंगला की मौत पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Farrukhabad news–मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप, भाई बोला– बहन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में धधकी आग, लाखों का माल स्वाहा! जोया कलेक्शन में भीषण अग्निकांड से मची अफरा-तफरी,

KAIMGANJ NEWS –करीब 20 लाख रुपये का नुकसान; अलीगंज और फर्रुखाबाद से पहुंचीं दमकल की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बादलों ने रोकी चांद की राह, करवाचौथ पर सुहागिनों का बढ़ा इंतजार; रात 10:05 बजे हुए चंद्रदेव के दीदार

KAIMGANJ NEWS –कहीं छतों पर सजी पूजा की थाली तो कहीं मोबाइल पर चांद देखकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल के गेट पर दम तोड़ने का दावा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ छापा, 14 लीटर कच्ची शराब बरामद; 200 किलो लहन नष्ट, महिला गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS –अताईपुर कोहना और ममापुर में देर शाम पहुंची टीम, अवैध शराब के कारोबार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सी.पी. विद्या निकेतन में तैराकी का रोमांच, पूल में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

KAIMGANJ NEWS –पीस हाउस ने मारी बाजी, ज्वाय हाउस दूसरे और होप हाउस तीसरे स्थान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का अचानक एक्शन! शराब दुकानों पर पहुंची अफसरों की टीम, स्टॉक से लेकर CCTV तक खंगाला

KAIMGANJ NEWS –पुलगालिब से टीपी नगर तक चली जांच, ऑनलाइन भुगतान और स्टॉक रजिस्टर की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सातों दिन खुलें सरकारी बैंक, व्यापारियों पर लगने वाले अनावश्यक चार्ज हों खत्म!

KAIMGANJ NEWS –उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री के नाम सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, एसडीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes