KAIMGANJ NEWS रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में धधकी आग, लाखों का माल स्वाहा! जोया कलेक्शन में भीषण अग्निकांड से मची अफरा-तफरी,

Picsart 26 10 30 17 19 54 474

KAIMGANJ NEWS –करीब 20 लाख रुपये का नुकसान; अलीगंज और फर्रुखाबाद से पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री में रखा तैयार कपड़ों का स्टॉक तथा कच्चा माल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। फैक्ट्री से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अलीगंज और फर्रुखाबाद से आईं दमकल की दो गाड़ियों ने काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

file 00000000d2d48208ae11c09a8c0bb8e8

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला बजरिया बेगराज, बीड़ी वाली गली निवासी मोहम्मद हाशिम पुत्र सज्जाद हुसैन की कुबेरपुर गांव में ‘जोया कलेक्शन’ के नाम से रेडीमेड कपड़ों की फैक्ट्री संचालित है। यहां लोअर, टी-शर्ट, कुर्ती समेत विभिन्न प्रकार के रेडीमेड कपड़ों का निर्माण किया जाता है। शुक्रवार को जुमा होने के कारण फैक्ट्री बंद थी और कर्मचारी भी अपने घरों पर थे। इसी दौरान शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच फैक्ट्री के गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।
पड़ोसी की नजर पड़ी तो मालिक को दी सूचना
फैक्ट्री से अचानक धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलती देखकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद शोएब ने जब फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देखीं तो उन्होंने बिना देर किए फोन के माध्यम से फैक्ट्री मालिक मोहम्मद हाशिम को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हाशिम बदहवास हालत में फैक्ट्री की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचकर उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
दो स्थानों से पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, पुलिस भी जुटी रही
अग्निकांड की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज इमरान फरीद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर दमकल की गाड़ियों को बुलवाया। कुछ ही देर में अलीगंज और फर्रुखाबाद से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लगातार प्रयासों और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलने पर एफएसओ प्रांशु अवस्थी भी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
तैयार माल के साथ कच्चा माल भी हुआ राख
फैक्ट्री मालिक मोहम्मद हाशिम के मुताबिक गोदाम में लगभग 15 लाख रुपये कीमत का तैयार रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था, जबकि करीब सात लाख रुपये का कच्चा माल भी मौजूद था। आग की चपेट में आकर दोनों ही पूरी तरह नष्ट हो गए। इस तरह अग्निकांड में करीब 22 लाख रुपये का माल जलने का अनुमान है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।
हाशिम ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में करीब 15 कर्मचारी काम करते हैं। शुक्रवार को जुमा होने के चलते कारखाना बंद था और कोई कर्मचारी अंदर मौजूद नहीं था। ऐसे में गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग ने उनकी मेहनत और कारोबार को बड़ा झटका दिया है।
फैक्ट्री में लगी आग के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। दमकल विभाग और पुलिस की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में धधकी आग, लाखों का माल स्वाहा! जोया कलेक्शन में भीषण अग्निकांड से मची अफरा-तफरी,

KAIMGANJ NEWS –करीब 20 लाख रुपये का नुकसान; अलीगंज और फर्रुखाबाद से पहुंचीं दमकल की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बादलों ने रोकी चांद की राह, करवाचौथ पर सुहागिनों का बढ़ा इंतजार; रात 10:05 बजे हुए चंद्रदेव के दीदार

KAIMGANJ NEWS –कहीं छतों पर सजी पूजा की थाली तो कहीं मोबाइल पर चांद देखकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल के गेट पर दम तोड़ने का दावा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ छापा, 14 लीटर कच्ची शराब बरामद; 200 किलो लहन नष्ट, महिला गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS –अताईपुर कोहना और ममापुर में देर शाम पहुंची टीम, अवैध शराब के कारोबार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सी.पी. विद्या निकेतन में तैराकी का रोमांच, पूल में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

KAIMGANJ NEWS –पीस हाउस ने मारी बाजी, ज्वाय हाउस दूसरे और होप हाउस तीसरे स्थान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का अचानक एक्शन! शराब दुकानों पर पहुंची अफसरों की टीम, स्टॉक से लेकर CCTV तक खंगाला

KAIMGANJ NEWS –पुलगालिब से टीपी नगर तक चली जांच, ऑनलाइन भुगतान और स्टॉक रजिस्टर की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सातों दिन खुलें सरकारी बैंक, व्यापारियों पर लगने वाले अनावश्यक चार्ज हों खत्म!

KAIMGANJ NEWS –उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री के नाम सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, एसडीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रफ्तार का कहर: अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय गौरव की मौत, पांच माह पहले ही दुल्हन बनकर आई थी काजल

KAIMGANJ NEWS –ननिहाल से लौटते समय पपड़ी गांव के पास हुआ भीषण हादसा, पत्नी और[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes