KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सैलाब की दस्तक: कुआं खेड़ा में घुटनों तक भरा पानी, PWD की चोक पुलिया ने बढ़ाई आफत, दहशत के साए में ग्रामीण

Picsart 26 09 10 22 04 06 297

KAIMGANJ NEWS–बिरिया डांडा–कुआं खेड़ा संपर्क मार्ग बना ‘तालाब’, मवेशियों के चारे का संकट गहराया

  • ​दुकान-मकानों के अवैध निर्माण से बंद हुआ बूढ़ी गंगा का निकास, 10 साल पुराने मंजर की आहट

​कायमगंज (ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान)।

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बरसात के बाद अब तहसील क्षेत्र कायमगंज के तराई इलाकों में बाढ़ का जबर्दस्त तांडव शुरू हो गया है। ग्राम कुआं खेड़ा के मुहाने तक बाढ़ का मटमैला पानी चढ़ आया है, जिससे पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। बिरिया डांडा संपर्क मार्ग से कुआं खेड़ा और पुलिस चौकी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर घुटनों से ऊपर तक पानी का तेज बहाव चालू है। आलम यह है कि गांव का संपर्क बाकी दुनिया से लगभग कटने की कगार पर है और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इसी गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं।

Picsart 26 09 10 22 04 50 032
कुआं खेड़ा में रोड पर चल रहा पानी

​निचले इलाके डूबे, मवेशियों को बचाने की जंग

पिछले 48 घंटों से इलाके में जलस्तर लगातार अप्रत्याशित रफ्तार से बढ़ रहा है। पानी ने कुआं खेड़ा के साथ-साथ पड़ोसी गांव दोषपुर के किनारों को भी अपनी आगोश में ले लिया है। गांव के निचले इलाकों में स्थित मवेशियों के बाड़े जलमग्न हो चुके हैं। पशुपालकों के सामने अब सबसे बड़ा संकट अपने बेजुबानों की जान बचाने और उनके लिए सूखे चारे का इंतजाम करने का खड़ा हो गया है। खेतों में लबालब पानी भरने से हरा चारा पूरी तरह सड़ने लगा है।

​ग्रामीण दुर्वेश ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा, “पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। पशुओं को बांधने की सूखी जगह तक नहीं बची है। अगर रात में जलस्तर और बढ़ा, तो घरों के भीतर पानी घुसना तय है।” वहीं यादराम का कहना है कि बुनियादी राशन और रोजमर्रा के सामान के लिए भी ग्रामीणों को घुटनों तक भरे सैलाब से जूझना पड़ रहा है। गांव के सामुदायिक शौचालय में भी पानी घुस चुका है, जिससे भीषण संक्रामक बीमारियों का खतरा सिर उठाने लगा है।

​PWD की लापरवाही और अवैध निर्माण बना ‘नासूर’

इस तबाही के पीछे सिर्फ प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि इंसानी लापरवाही और सिस्टम की अनदेखी भी मुख्य वजह बनकर सामने आई है। ग्रामीणों—आसिफ, अजय पाल, छत्रपाल, जयपाल और बुनियादपुर निवासी यादराम ने प्रशासन की पोल खोलते हुए बताया कि कुआं खेड़ा मेन रोड पर स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) की मुख्य पुलिया पूरी तरह चोक पड़ी है।

​ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए खुलासा किया कि इस पुलिया के दूसरी तरफ रसूखदारों ने पक्की दुकानें और मकान खड़े कर लिए हैं, जिससे पानी का प्राकृतिक निकास पूरी तरह रुक चुका है। वहां जलनिकासी के नाम पर महज एक संकरी नाली बची है, जो विकराल सैलाब के आगे बौनी साबित हो रही है। यह पुलिया बाढ़ के पानी को बूढ़ी गंगा में सुरक्षित उतारने के लिए बनाई गई थी, लेकिन अतिक्रमण और मलबे के चलते आज यह पूरे इलाके को डुबोने का सबब बन चुकी है।

Picsart 26 09 10 22 04 06 297

​10 साल पहले भी हुआ था ऐसा ही तांडव

बुजुर्गों ने याद दिलाया कि करीब 10 वर्ष पहले भी ठीक ऐसे ही हालात बने थे, जब अवैध निर्माणों के चलते पानी रुक गया था और पूरे इलाके को जलप्रलय का सामना करना पड़ा था। उस वक्त भारी जनविरोध के बाद तहसील प्रशासन और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जबरन पुलिया को खुलवाया था, तब जाकर पानी बूढ़ी गंगा की तरफ निकला और लोगों को राहत मिली थी। उस सबक के बावजूद जिम्मेदार विभाग कुंभकर्णी नींद सोता रहा और आज फिर इतिहास खुद को दोहराने पर आमादा है।

Picsart 26 09 10 22 02 31 226

​प्रशासनिक इमदाद नदारद, ग्रामीणों में गहरा आक्रोश

सड़क पर पानी का बहाव तेज होने के कारण सबसे ज्यादा दुश्वारियां मासूम स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही हैं। बीमारी की हालत में एंबुलेंस या कोई अन्य वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी और तहसील प्रशासन से गुहार लगाई है कि कागजी दफ्तरों से बाहर निकलकर फौरन मौके का मुआयना किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी भरे लहजे में मांग की है कि युद्धस्तर पर जेसीबी लगवाकर चोक पुलिया और अतिक्रमण को साफ कराया जाए, ताकि पानी बूढ़ी गंगा में गिर सके, अन्यथा स्थिति नियंत्रण से बाहर होते ही ग्रामीण सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का अचानक एक्शन! शराब दुकानों पर पहुंची अफसरों की टीम, स्टॉक से लेकर CCTV तक खंगाला

KAIMGANJ NEWS –पुलगालिब से टीपी नगर तक चली जांच, ऑनलाइन भुगतान और स्टॉक रजिस्टर की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सातों दिन खुलें सरकारी बैंक, व्यापारियों पर लगने वाले अनावश्यक चार्ज हों खत्म!

KAIMGANJ NEWS –उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री के नाम सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, एसडीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रफ्तार का कहर: अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय गौरव की मौत, पांच माह पहले ही दुल्हन बनकर आई थी काजल

KAIMGANJ NEWS –ननिहाल से लौटते समय पपड़ी गांव के पास हुआ भीषण हादसा, पत्नी और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

KAIMGANJ NEWS –लुधैया पावर हाउस के पास हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार के इकलौते कमाने वाले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS kampil

KAIMGANJ NEWS कम्पिल में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS –चमन नगरिया गांव की घटना से मचा हड़कंप, परिजन गंभीर हालत में सीएचसी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने कार्मिकों को दिया सटीक आंकड़ों का मंत्र

Farrukhabad news–फर्रुखाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 16 नवंबर से स्वगणना अभियान; दिसंबर से घर-घर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले मिठाइयों की शुद्धता पर खाद्य विभाग का शिकंजा, राधे स्वीट्स पर छापा!

KAIMGANJ NEWS –पृथ्वी दरवाजा स्थित दुकान से कलाकंद का नमूना भरा, लाइसेंस की हुई जांच;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के घर DGGI टीम पहुंचने की चर्चा, कारोबारियों में मची हलचल

KAIMGANJ NEWS –दो लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे लोगों ने खंगाले दस्तावेज! पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes